पर्यवेक्षक प्रशिक्षु पद पर खाड़ा के प्रिंस सक्षम ने किया योगदान, शुभेच्छुओं ने ज़ाहिर की खुशी

🔴 भेल (BHEL) में पर्यवेक्षक प्रशिक्षु पद पर खाड़ा के प्रिंस सक्षम ने किया योगदान, शुभेच्छुओं ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

      
(नियुक्ति पत्र प्रदान करती एजीएम)

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-7 निवासी गोपालचंद्र झा का ज्येष्ठ पुत्र प्रिंस सक्षम भेल द्वारा आयोजित परीक्षा में चयनित किए गए। मैकेनिकल इंजीनियरिंग से चयनित किए जाने के बाद प्रिंस सक्षम ने 23 सितंबर 2025 को भेल हैवी इलेक्ट्रिकल इक्वेपमेंट प्लांट,रानीपुर ,हरिद्वार (उत्तराखंड) में योगदान किया। प्रिंस की माता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मुन्नी देवी ने जानकारी दी कि प्रिंस सक्षम शुरू से ही अनुशासित और मेधावी छात्र रहा है। 

🔴 सक्षम की पढ़ाई पर एक नजर:

प्रिंस शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय से 2019 की बोर्ड की परीक्षा में 81%,2021 में टी.पी कालेज मधेपुरा से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 76% तथा 2023 में पूर्णिया पालिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया। इसके बाद बीटेक की पढ़ाई पूर्णिया कॉलेज से करते हुए भेल में चयनित किए गए। 

सक्षम अप्रैल 2025 में भेल (BHEL) द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। भेल द्वारा आयोजित परीक्षा का अन्तिम परिणाम इनको 12 सितंबर 2025 को मिला था। एक साल के प्रशिक्षण के बाद पदोन्नति की जाएगी।

🔴 इसका श्रेय अपने स्वर्गीय चाचा को दिया :

इसका मुख्य श्रेय अपने चाचा पूर्व के कोचिंग संचालक स्व.सुभाषचंद्र झा उर्फ कृष्ण झा को देते हैं। इनका मुख्य ध्येय बेहतर से बेहतर जॉब का है। 

उन्होंने परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु बिना समय गंवाए केवल अध्ययन पर ध्यान देने को  कहा। अध्ययन से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी।

🔴 माता-पिता ने कहते हैं :

सक्षम की माता मुन्नी देवी तथा पिता गोपालचंद्र झा ईश्वर को धन्यवाद देते हैं और कहते हैं कि बच्चे ने गरीबी को करीब से देखा है और उसका फल वह मेहनत कर रिजल्ट द्वारा दिखा दिया। हमें गर्व है मेरे बेटे पर। भगवान उसे और तरक्की दें यही प्रार्थना है।

इस चयन के अवसर पर वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,पूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह,सरपंच मुन्नी देवी,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार उर्फ मुन्ना पासवान,शशिधर झा,भाजपा नेता चंदन कुमार झा,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,पूर्व सरपंच ललित नारायण राम,पैक्स प्रबंधक राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,भाजपा नेता ललित नारायण ठाकुर,भाजपा नेता सुभाषचन्द्र सिंह,कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा,ललित नारायण ठाकुर,समाजसेवी रघुनंदन मिश्रा,श्रीनंदन झा सहित अन्य ने खुशी जताई और बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह