स्वच्छ बिहार अभियान : ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत शाहजादपुर में डस्टबिन वितरित

🔴 प्रत्येक परिवार को कुड़ा उठाने को  मिला दो-दो बाल्टी।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि जय जय राम यादव द्वारा घर-घर से कचड़ा उठाव हेतु सरकार के लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रत्येक राशन कार्ड धारकों को तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु बाल्टी गुरूवार को वितरित किया गया।

जिसमें पंचायत के सभी कार्डधारकों को दो-दो कचरा रखने की बाल्टी दी गई । इसमें नीले रंग की बाल्टी सूखा कचरा एवं हरे रंग की बाल्टी गीला कचरा रखने के लिए दिया गया है। 

मुखिया प्रतिनिधि जय जयराम यादव ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डो में डस्टविन वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अबतक पंचायत के दो हजार परिवारों को दो-दो बाल्टी दिया जा चुका है और शेष वितरण जारी है। उन्होंने लोगों को डस्टविन देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरुक होकर दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है। उन्होंने कहा गांव समाज अगर गंदगी से दूर रहता है तो अनेक प्रकार की बीमारियों से बच सकता है। बाल्टी वितरण के पश्चात लाभुकों में काफी खुशी देखी गई।

बताते चलें कि भारत में हर राज्य को संपूर्ण रुप से स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम जोरो पर है। इसकी झलक अब ग्रामीण इलाकों में भी मिल रही है। गांव-गांव में स्वच्छता को लेकर कचरे की उठाव की प्रक्रिया सरकारी स्तर पर संचालित है।

मौके पर उपमुखिया अनीता देवी,वार्ड सदस्य चंद्रहास सिंह,कंचन कुमारी,मन्नू कुमार,रामचंद्र ऋषिदेव,सदानंद चौरसिया सहित स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित कुमार आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह