कैंसर से बचाव : सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु बुधामा मध्य विद्यालय में किशोरियों को दिया गया टीका

🔴 मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत कैंसर से बचाव हेतु बालिकाओं को एचपीवी का लगाया गया टीका ।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित माध्यमिक विद्यालय में भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा किशोरियों को टीका लगाया गया।

🔴 सीएचओ के अनुसार:

सीएच ओ मो.शकील अख्तर ने जानकारी देते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर से महिलाएं प्रभावित होती है। उन्होंने जानकारी देते हुए सर्वाइकल कैंसर के बारे में अनेक जानकारियां दी और इनसे बचाव के उपाय भी बताए।

🔴 सर्वाइकल कैंसर है क्या ?

सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है। जिसका तात्पर्य सर्विक्स में होने वाले कैंसर से है। सर्विक्स कैंसर को आम बोलचाल की भाषा में बच्चेदानी का कैंसर होना कहा जाता है।

🔴 यह किस उम्र के महिलाओं को होता है ?

यह कैंसर 26 से 38 वर्ष की आयु के महिलाओं को ग्रसित करता है। आमतौर पर भारत में पूरे विश्व की तुलना में 5 (पांच) महिलाओं में 1(एक) का होना माना जाता है। 

🔴 इस कैंसर का मुख्य कारण क्या है?

इस कैंसर का मुख्य कारण एक विषाणु है,जो ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) नाम से जाना जाता है।

🔴 इससे बचाव का तरीका?

इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका टीकाकरण है। डब्लूएचओ के अनुसार 98% सर्वाइकल कैंसर से बचाव 9 वर्ष से 14 वर्ष के आयु के बालिकाओं को HPV का टीका लगाने से हो सकता है।

🔴 बिहार राज्य में कब से प्रतिरक्षण  क्रियान्वित है?

बिहार राज्य में 6 अक्टूबर 2024 से मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अन्तर्गत क्रियान्वित है।

इसी बैनर के नीचे सीएचओ मो.शकील अख्तर के नेतृत्व में माध्यमिक विद्यालय बुधामा में मंगलवार को एचपीवी  टीकाकरण शिविर लगाकर 45 बालिकाओं को प्रतिरक्षित किया गया। टीकाकरण के मौके पर यूनिसेफ के बीएमसी प्रेम शंकर,विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल एवं सहायक शिक्षक शैलेश कुमार भी मौजूद थे।

एचपीवी टीकाकरण प्रतिरक्षण टीम में एएनएम  नीतू कुमारी,अमृता आनंद एवं ज्योति कुमारी मौजूद थी।

इस अवसर पर पल्लवी कुमारी,वर्षा कुमारी,प्रीति कुमारी,लवली कुमारी,कोमल कुमारी सहित दर्जनों बालिकाओं ने टीका ली।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह