राजस्व महाअभियान : बुधामा में जमाबंदी पंजी में सुधार को ले जारी है शिविर,जमा लिया जा रहा रैयतों से फार्म

🔴 बुधामा पंचायत भवन में संचालित की जा रही राजस्व महाअभियान शिविर,जमा की जा रही भरे प्रपत्र।

रिपोर्ट : संजीव कुमार कश्यप/नयानगर।

उदाकिशुनगंज अंचल में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार राजस्व महाअभियान के तहत बुधामा पंचायत स्थित पंचायत भवन में बुधवार को आयोजित शिविर में रैयतों ने एक तरफ अपना-अपना जमाबंदी पंजी सुधार हेतु प्रपत्र लिया दूसरी ओर भरे हुए प्रपत्र को जमा भी किया। शिविर में रैयतों की काफी भीड़ देखने को मिली। विभाग से मिल रही जानकारी के अनुसार पिछले सोलह अगस्त से ही विभिन्न पंचायतों में शिविर के माध्यम से रैयतों को जहां जमाबंदी की प्रति वितरित की जा रही है। वहीं विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु भरे हुए  प्रपत्र जमा लिया जाना जारी है। 

🔴 शिविर में मुस्तैद है राजस्व कर्मियों के साथ कर्मचारी सह सीआई सुधीर कुमार:

बुधवार को जहां राजस्व कर्मचारी सह सीआई सुधीर कुमार चौधरी,डाटा एंट्री ऑपरेटर मिथुन कुमार गुप्ता, विशेष सर्वे अमीन विकास कुमार शर्मा एवं सहयोगी कार्यकर्ता विवेक कुमार के साथ दिव्यांशु कुमार सभी रैयतों के विभिन्न समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। 

🔴 रैयत साक्ष्य के साथ जमा कर रहे शिविर में भरे प्रपत्र:

रैयतों से विधिवत साक्ष्य के तौर पर उनके पास उपलब्ध कागजात जमाबंदी प्रति के साथ काउंटर पर सभी उपस्थित कर्मी जमा करते नजर आए। 

🔴 शिविर पर अंचलाधिकारी की है पैनी नजर :

वहीं उदाकिशुनगंज के अंचलाधिकारी हरिनाथ राम भी पंचायत में संचालित शिविर का जायजा लेते रहे। उन्होंने  रैयतों को किसी प्रकार की परेशानी न हो,इसके लिए शिविरों में उपस्थित कर्मियों को भी विशेष रूप से निर्देशित किए हैं। 

🔴 सीआई सुधीर कुमार ने बताया:

बुधामा पंचायत स्थित राजस्व महाअभियान शिविर में उपस्थित राजस्व कर्मचारी सह सीआई सुधीर कुमार चौधरी ने बताया कि रैयतों द्वारा परिमार्जन,दाखिल खारिज, बंटवारानामा सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन शिविर में प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार सभी आवेदनों को कार्यालय से आवंटित रजिस्टर के साथ साथ ऑन लाइन भी संधारण की जा रही है। वरीय अधिकारियों का भी शिविरों पर पैनी नजर बनी हुई है। किसी रैयत को कोई परेशानी शिविर में  नहीं हो, इसके लिए हमलोग पूरी तरह तत्पर हैं। 

इस मौके पर रैयत रंजन कुमार सिंह, मनोज मुखिया,सुशील कुमार सिंह  सहित कई ग्रामीण रैयत मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह