अतिक्रमण : सड़क अतिक्रमण को लेकर प्रशासन गंभीर,स्थल का लिया अंचलाधिकारी ने जायजा

🔴 अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने गोबर और कचड़े से किया गया सड़क अतिक्रमण का लिया जायजा।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत स्थित विंध्यवासिनी स्थान के सामने मुख्य चौक पर सड़क अतिक्रमण को लेकर प्रशासन गंभीर बनी हुई है।

बताते चलें कि खाड़ा चौक के समीप आलमनगर माली चौक जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे कुछ लोगों ने सड़क को अतिक्रमित कर गोबर एवं कचड़े का ढेर जमा कर दिया है। इसी जगह के समीप में ही मां विंध्यवासिनी का भी स्थल है,जहां नित्य प्रतिदिन श्रद्धालुगण पूजा पाठ हेतु भी आते-जाते रहते हैं। 

इस सड़क अतिक्रमण के कारण जहां आमलोगों सहित यात्री गाड़ियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है,वहीं सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। गांव के कई लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में उदाकिशुनगंज के सीओ हरियाणा राम, थानाध्यक्ष सहित अनुमंडल पदाधिकारी से इस संबंध में बात करते हुए दुर्गा पूजा के मद्देनजर अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु अपील किए। 

इसी कड़ी में शुक्रवार को उदाकिशुनगंज के सीओ हरिनाथ राम ने खाड़ा चौक का दौरा कर सड़क पर अतिक्रमित कर रखे गए गोबर एवं कचड़े के टीले को देखकर काफी नाराजगी जताई। अधिकारी के समक्ष ही अतिक्रमित स्थल के समीप यातायात में भी गाड़ी जाम में फंसते दिखे। 

सीओ ने ग्रामीणों से इस संबंध में पूरी जानकारी लेते हुए कहा कि शनिवार को उस अतिक्रमित सड़क से गोबर एवं कचड़े को हटाते हुए हर हाल में मुक्त किया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सड़क को बार बार अतिक्रमित करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

इस मौके पर खाड़ा पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,भाजपा नेता सुभाष चंद्र सिंह,विनोद कुमार सिंह,पवन यादव,रसूली नोनिया,संजय साह,सुनील यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह