स्वास्थ्य सेहत : "शसक्त नारी शसक्त परिवार अभियान" के तहत पंचायतों में शिविर आयोजित
🔴 अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का व्यापक जांच सुनिश्चित करना है।
🔴 एनीमिया,उच्च रक्तचाप,मधुमेह और कैंसर जैसे रोगों के लिए व्यापक जांच सुनिश्चित करना।
🔴 शिविर 2 अक्टूबर 25 तक आयोजित किए जाएंगे।
🔴 खाड़ा पंचायत में भी हुई शिविर आयोजित।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत के शकीचन मुसहरी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मु.शकील अख्तर के नेतृत्व में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" का शिविर मंगलवार को आयोजित की गई। शिविर में एचपीवी का टीका तथा स्वास्थ्य जांच सहित अन्य परामर्श दिया गया। बुधामा पंचायत के सीएचओ मु.अख्तर ने शिविर के बारे में पत्रकारों से अनेक जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि शिविर भिन्न-भिन्न जगहों पर 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
👉 उन्होंने निम्न जानकारियां दी :
🔴 "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" है क्या ?
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (एसएनएसपीए) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एक ऐतिहासिक पहल है । जिसमें महिला और बाल विकास मंत्रालय प्रमुख सहयोगी है।
🔴 अभियान का मुख्य उद्देश्य?
जिसका उद्देश्य पहुंच, गुणवत्ता देखभाल और जागरूकता में सुधार पर ध्यान देने के साथ पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।जनभागीदारी अभियान के रूप में वर्णित यह अभियान समावेशी स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
🔴 अभियान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर हुआ था ?
इस अभियान का उद्घाटन 17 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उनके 75वें जन्मदिन पर किया गया।
🔴 शिविर कहां-कहां लगाया जा रहा है?
अभियान आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (AAM), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य जगहों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहा है।
🔴 शिविर से लाभ किसे मिलेगा?
इन शिविरों को विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी खास जरूरतों को पूरा करने के लिए लगाया जा रहा है। जिससे पोषण,स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र पारिवारिक कल्याण को बढ़ावा मिलेगा।
इधर खाड़ा पंचायत में संचालित एपीएचसी में भी "स्वस्थ नारी शसक्त परिवार अभियान" में जीएनएम ओमप्रकाश व एएनएम द्वारा परामर्श व रोगियों को दवा वितरित की जा रही थी।
इस अवसर पर एएनएम कुमारी सीता,एएनएम कनक कुमारी,आशा फेसिलेटर सबीता कुमारी,पूर्व सरपंच सह समाजसेवी मुकेश कुमार सिंह,किशोर शर्मा, सेविका नीलम कुमारी सहित दर्जनों महिलाएं,किशोरी व अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक