स्वास्थ्य शिविर : जन आरोग्य मंदिर सह एचएससी में सैंकड़ों महिलाओं को मिला परामर्श एवं दवाऐं

🔴 स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को विशेषज्ञ सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी।

🔴 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, एपीएचसी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जिला अस्पताल आदि में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने हैं।

🔴 "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" 17/09/2025 से 02/10/2025 तक चलाया जाना है।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा सहित अन्य सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर,स्वास्थ्य केंद्र,जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि में  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पोषण माह के साथ मिलकर "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" के तहत  स्वास्थ्य शिविर संचालित किया जा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मु. शकील अख्तर ने बताया कि "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" 17/09/2025 से 02/10/2025 तक चलाया जाना है। इस अभियान के तहत मातृ,किशोर एवं बाल पोषण के प्रभाव को बढ़ाने वाला तथा उत्तम अवसर माना गया है। इस अभियान में खासकर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच किया जाना है।बुधवार को शिविर के प्रथम दिन लगभग सौ महिलाओं को परामर्श एवं दवाऐं दी गई। स्वास्थ्य अधिकारी श्री अख्तर ने कहा कि शिविर में ब्लड सुगर,ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांच भी  उपलब्ध है।

🔴 महिलाओं में निम्न स्वास्थ्य जांच की जाएगी :

▪️ उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच
▪️मुंह का कैंसर,स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर की जांच
▪️ किशोरियों एवं महिलाओं का एनीमिया जांच और परामर्श
▪️शारीरिक कमजोरी अथवा असुरक्षित महिलाओं के लिए यक्ष्मा जांच
▪️ अनुसूचित जन जातियों का स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श

🔴 मातृ एवं शिशु देखभाल :

▪️प्रसव पूर्व देखभाल,परामर्श एवं मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण
▪️बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा
▪️एचपीवी टीकाकरण
▪️ नेत्र जांच

🔴 एपीएचसी (अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में निम्न सुविधाएं उपलब्ध होगी:

▪️नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श
▪️नि:शुल्क ब्लड सुगर एवं उच्च रक्तचाप की जांच
▪️नि:शुल्क अनीमिया जांच की सुविधा
▪️नि: शुल्क HPV टीकाकरण की सुविधा
▪️नि: शुल्क प्रसव पूर्व जांच की सुविधा
▪️नि: शुल्क 100 प्रकार की दवाएं उपलब्ध
▪️नि: शुल्क सम्पूर्ण टीकाकरण
▪️ आरडीएक्स से नि: शुल्क 10 प्रकार की जांच की सुविधा
▪️नि: शुल्क इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकार्ड (ईएचआर) निर्माण
▪️नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण

🔴 इसी प्रकार एएएम/एचएससी में आयुष्मान कार्ड निर्माण को छोड़कर उपरोक्त सभी सेवाएं उपलब्ध होगी।

इस अभियान को सफल बनाने हेतु  स्वास्थ्य विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,समाज कल्याण विभाग,शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा सहयोग किया जाना है।

मालूम हो कि स्वास्थ शिविर में चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल एवं जिला अस्पताल से आवश्यकतानुसार स्त्री रोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग विशेषज्ञ,ईएनटी विशेषज्ञ,त्वचा विशेषज्ञ,दंत रोग एवं मनोचिकित्सक जैसी विशेषज्ञ सेवाओं के लिए चिकित्सकों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के सचिव द्वारा दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)