आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुधामा में मनाया गया विश्व परिवार नियोजन दिवस
🔴 दर्जनों महिलाएं को मिला गर्भनिरोधक गोलियां एवं पुरूषों को वितरित किया गया कॉन्डोम।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा पंचायत में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह उप स्वास्थ्य केन्द्र में सीएचओ मु.शकील अख्तर के नेतृत्व में विश्व परिवार नियोजन दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस अभियान की अध्यक्षता मुखिया पंकज कुमार सिंह ने की।
बताते चलें कि हर साल 26 सितंबर को विश्व परिवार नियोजन दिवस मनाया जाता है।
इस मौके पर सीएचओ ने बताया कि इस दिन का उद्देश्य गर्भनिरोधक तरीकों और परिवार नियोजन के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है, ताकि हर गर्भावस्था एक वांछित और नियोजित हो सके। इसी के तहत महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियां एवं पुरूषों को कॉन्डोम आदि का वितरण किया गया। इसके साथ ही इसके उपयोग और फायदे के बारे में जानकारी दी गई और परामर्श भी दिया गया। उन्होंने महत्त्वपूर्ण विंदुओं पर भी प्रकाश डाला।
🔴 दिवस का उद्देश्य:
▪️गर्भनिरोधक विधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
▪️यह दिन लोगों को विभिन्न गर्भनिरोधक विकल्पों के बारे में शिक्षित करता है।
🔴 वांछित गर्भधारण को बढ़ावा देना:
इस दिवस का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर गर्भावस्था स्वैच्छिक और सोची-समझी हो।
🔴 परिवार नियोजन तक पहुंच में सुधार:
इसका उद्देश्य सभी जोड़ों और व्यक्तियों को अपने प्रजनन स्वास्थ्य और परिवार के आकार के बारे में निर्णय लेने का अधिकार देना है।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह,एएनएम कुमारी सीता,एएनएम कनक कुमारी,आशा फेसिलेटर सबीता कुमारी,पूर्व सरपंच मुकेश कुमार सिंह,किशोर शर्मा सहित अन्य दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक