सड़क अतिक्रमण : सड़क अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर खाड़ा में चला प्रशासन का बुल्डोजर,हटाया गया गोबर और कचरे

🔴 अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने हटवाए सड़क पर रखे गोबर व कचरे।

🔴 सड़क से अतिक्रमण किया गया मुक्त।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित मुख्य चौक पर सड़क अतिक्रमण का अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने शनिवार को गंभीरता से लेते हुए मुक्त कराया। यह अतिक्रमण सालों से गोबर और कचरा रखकर स्थानीय जनता द्वारा किया जा रहा था। 

बताते चलें कि खाड़ा-माली चौक मुख्य सड़क पर चौक के समीप धार्मिक स्थल मां विंध्यवासिनी स्थान के समीप सड़क पर आधे से अधिक गोबर और कचड़े रखकर अतिक्रमित कर दिया गया था। आधे से अधिक सड़क को इस गोबर और कचरे से जाम कर दिए जाने से बराबर यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी, साथ ही आने जाने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क अतिक्रमण के कारण जहां आमलोगों,किसानों के ट्रेक्टर,बस,ट्रक  सहित छोटी-बड़ी यात्री गाड़ियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी,  वहीं दूसरी ओर सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही थी। अतिक्रमित स्थल के समीप यातायात में भी बराबर गाड़ी जाम में फंसती थी।

🔴 सड़क अतिक्रमण को लेकर मीडिया में कई बार छपी थी खबर : 

कई बार मीडिया ने इस सड़क अतिक्रमण को लेकर प्रमुखता से जनता की आवाज को प्रकाशित भी किया था। प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए उदाकिशुनगंज अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष के निर्देश पर अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने मौके पर पहुंचकर शुक्रवार को जायजा भी लिया था। 

मौके की सड़क अतिक्रमण के नाज़ुक स्थिति को देखते हुए शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे खाड़ा चौक पहुंचकर जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष बुल्डोजर से गोबर और कचरे को सड़क से मुक्त कराने जाने हेतु कार्रवाई की।  

🔴 पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने किया था पदाधिकारी से शिकायत :

गांव के दर्जनों लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में उदाकिशुनगंज के सीओ,थानाध्यक्ष, सहित अनुमंडल पदाधिकारी से इस संबंध में बात करते हुए दुर्गा पूजा के मद्देनजर अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु अपील भी किए थे। इसी कड़ी में शुक्रवार को सीओ हरिनाथ राम ने खाड़ा चौक का दौरा कर सड़क पर अतिक्रमित कर रखे गए गोबर एवं कचरे के टीले को देखकर काफी नाराजगी जताई थी।  

सीओ ने ग्रामीणों से इस संबंध में पूरी जानकारी लेते हुए  शनिवार को उस अतिक्रमित सड़क से गोबर एवं कचड़े को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया।उपस्थित जनमानस सड़क पर लगे कचड़े के ढ़ेर को हटाए जाने पर खुशी जताई।

मालूम हो कि इसी जगह मां विंध्यवासिनी का भी स्थल है। जहां नित्य प्रतिदिन श्रद्धालुगण पूजा पाठ करने हेतु आते-जाते रहते हैं।

🔴 अंचलाधिकारी ने कहा :

अंचलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि अब यदि सड़क को बार-बार अतिक्रमित करते हुए कोई भी देखे गए तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। 

इस मौके पर खाड़ा पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, बुधामा पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह,भाजपा नेता सुभाष चंद्र सिंह,डीलर नवल-किशोर सिंह,पूर्व पंसस जितेंद्र पंडित, भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,पवन यादव, सुनील यादव,बाबुल सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह,रसुली नोनिया,  सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह