निधन: नहीं रहे जी न्यूज के पत्रकार सह एनजेए के प्रदेश सचिव जीतापुर निवासी शंकर,पत्रकारों ने जताया शोक
🔴 निर्भिक,निडर व युवाओं के दिलों में राज करने वाले पत्रकार "शंकर कुमार" का निधन।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
मधेपुरा से एक दु:खद व दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी सामने आई है। "जी मीडिया" (ZEE MEDIA) सह नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव,मधेपुरा के निर्भिक,निडर व युवाओं के दिलों में राज करने वाले पत्रकार "शंकर कुमार" का निधन हो गया।
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इनके निधन ने पत्रकारिता जगत सहित नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है।
इधर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर ने कहा कि शंकर कुमार मधेपुरा जिला के जीतापुर के निवासी थे। वो नेकदिल इंसान थे। वो नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्व प्रमंडल अध्यक्ष थे। उन्होंने संगठन में बेहद अनुशासित पदाधिकारी होते हुए सदस्यों को संगठन के प्रति ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से रहने की प्रेरणा देते हुए आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वहीं नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन और प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा कहते हैं कि एनजेए के प्रति उनका समर्पण भाव और सदस्यों के बीच अनुशासन तथा संगठन में पत्रकारों के लिए आगे बढ़कर खड़े रहना उनके व्यक्तित्व का एक हिस्सा रहा है। इसी के बदौलत उनको प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन में नए दायित्व देते हुए फिलहाल प्रदेश सचिव नियुक्त किया था। पर आज अचानक हमलोगों को छोड़कर इस दुनियां से चल बसे। इनके निधन पर सभी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कम समय में प्रदेश सचिव हमलोगों को छोड़कर वो इस दुनियां को अलविदा कह चल दिए। उनकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और बेबाक पत्रकारिता हमेशा याद की जाएगी।
शोशल मीडिया पर इनके निधन की खबर आग की तरह फ़ैल गई। पत्रकार व अन्य लोग कहते हैं कि वो निडर और दूसरों को हौसला देने वाले नेक दिल इंसान थे। फिर ऐसा कदम उन्होंने क्यों उठाया?
घटना कैसे हुई और इसके क्या कारण है? पुलिस-प्रशासन के लिए अनुसंधान का बिषय है।
इस दु:ख की घड़ी में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुलेन्द्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष देव नारायण साहा,धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, अभिमन्यु कुमार सिंह,अरुण कुशवाहा,संजीव कुमार कश्यप,सुमन कुमार सिंह, रविकांत,अभिषेक आचार्य,राज आर्यन,वशीम अख्तर,रणधीर कुमार ,कोनैन वसीर,राजीव कुमार,मुकेश झा, गंगेश झा,सविता नंदन, दिलीप दीप, विनोद विनीत,गौरव कबीर,प्रिंस मिट्ठू,आदर्श कुमार,संजय कुमार, विकास अकेला, रजनीकांत ठाकुर, निरंजन कुमार,मुकेश कुमार, इमदाद आलम, रजनीश सिंह,बिट्टू कुमार,मलय झा,गुड्डू कुमार ठाकुर,पुष्पम कुमार,अशोक कुमार,राजीव, सामाजिक कार्यकर्ता बसंत कुमार झा,भाजपा नेता अरविंद सिंह सहित दर्जनों पत्रकार मित्रों ने गहरा दु:ख जताया और दिवंगत आत्मा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक