गुमशुदा : झाझा स्टेशन से ट्रेन से सहसौल का आशीष झा हुआ गायब,परिजनों ने दिया थाना में आवेदन
🔴 ट्रेन से घर वापसी के समय झाझा स्टेशन से गायब हुआ आशीष,परिजनों द्वारा जारी है खोजबीन।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क/सहरसा।
सोनवर्षा राज प्रखंड अन्तर्गत बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल,वार्ड नंबर-4 निवासी मनोरंजन झा का पुत्र आशीष झा उम्र करीब 18 वर्ष उड़ीसा से साउथ बिहार ट्रेन से घर सहसौल आने के क्रम में दिनांक-06/09/2025 दिन शनिवार को झाझा स्टेशन से गायब हो गया है।
थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में पिता ने बताया है कि उसके साथ एक दूसरा लड़का मनखुश कुमार झा भी था। उसने मोकामा तक खोजबीन की पर पता नहीं चला।
आवेदन में पिता ने स्पष्ट किया है कि आशीष का रंग श्यामला,5 फीट लंबा एवं उसके माथे पर कटा का निशान है। पिता मनोरंजन झा ने अपना मोबाइल नंबर-9835088625 दर्ज करते हुए प्रशासन से इसकी बरामदगी का गुहार लगाते हुए सहयोग की मांग की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक