बिहार बंद : खाड़ा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अपमान के विरोध में किया स्वेच्छापूर्ण बंद के समर्थन में प्रदर्शन,लगाए नारे

🔴 भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के अपमान के विरोध में स्वेच्छापूर्ण बिहार बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड अन्तर्गत खाड़ा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के अपमान के विरोध में खाड़ा में बिहार बंद हेतु सड़कर पर उतरकर नारे लगाए।


गुरुवार को कार्यकर्ता खाड़ा में पैदल मार्च करते हुए खाड़ा चौक पहूंचकर जमकर नारेबाजी की। पैदल मार्च में महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान,नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद,भारत माता की जय आदि नारे लगाए गए। 


खाड़ा पंचायत में जहां बिहार बंद का नेतृत्व भाजपा खाड़ा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर ने किया। एनडीए के द्वारा पूर्व से प्रस्तावित बिहार बंद के समर्थन में पैदल मार्च में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन कुमार झा भी  मौजूद रहे।

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सह जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस–आरजेडी की “वोट अधिकार यात्रा” के दौरान मंच से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए के सभी घटक दल ने विशाल बिहार बंद किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ एक विरोध नहीं,बल्कि एक संकल्प है। बिहार ही नहीं भारत में मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि है और रहेगा। 

एनडीए कभी भी महिलाओं का अपमानजनक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे अमर्यादित कृत्यों के खिलाफ एनडीए का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वेच्छापूर्ण बिहार बंद आज शांतिपूर्वक तरीके से सफल रहा।

कार्यक्रम में सम्मिलित भाजपा नेत्री मीरा  देवी व रंजू देवी ने महिलाओं के अपमान पर अपनी भरास निकाली। मीरा देवी बोली कि मां,बहन और पत्नी यानि महिलाओं का सम्मान सभी को करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मां को गाली देना महिलाओं का अपमान है। हम सभी महिलाएं इसकी घोर निन्दा करते हैं। महिलाओं के इस घोर अपमान का बदला बिहार चुनाव में कांग्रेस और राजद को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दोनों दल के नेता महिलाओं के अपमान को लेकर देश से माफी मांगे।

बिहार बंद के पैदल मार्च कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,डॉ अमर कुमार अमर,राजकिशोर राम,रंजित कुमार ठाकुर,रामदेव साह,सनोज साह, डॉ अशोक मेहता,गोपाल नोनिया,घुटुर झा,मिठन ऋषिदेव,प्रमोद कुमार पासवान,रंजू देवी,मीरा देवी सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह