दुर्गापूजा विशेष: दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था में खलल डाली तो कानूनी कार्रवाई तय : सुधाकर कुमार (थानाध्यक्ष उदाकिशुनगंज)
🔼 नए थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने की बुधामा पुलिस कैंप क्षेत्र का दौरा, सहायक अवर निरीक्षक सह पुलिस कैंप प्रभारी राहुल कुमार रहे साथ।
🔼 विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ अलग-अलग मजिस्ट्रेट नियुक्त।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाए जाने हेतु मधेपुरा जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। दुर्गा पूजा में पूजा-अर्चना और मैया जागरण आयोजन हेतु चुस्त-दुरूस्त एवं चाकचौबंद विधि व्यवस्था को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस बल,पुलिस पदाधिकारी,दंडाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी को प्रतिन्युक्ति किया गया है।
यह व्यवस्था पूजा स्थलों पर तथा आसपास के क्षेत्रों में की गई है। नियुक्त दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूजा व मेला के दौरान श्रद्धालुओं तथा लोगों की सुविधाएं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर के साथ-साथ तमाम छोटे-बड़े गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखेंगे।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न हो, इसके साथ-साथ प्रशासनिक विधि-व्यवस्था में कोई खलल डालने की कोशिश नहीं करे इसपर भी प्रशासन की पैनी नजर होगी।
इसी कड़ी में खाड़ा में जोनल पदाधिकारी के रूप में अजीत कुमार (अवर निर्वाचन पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज),खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में दंडाधिकारी कुमार सानु (कृषि समन्वयक उदाकिशुनगंज) के साथ 1-4 पुलिस बल के साथ गौरव कुमार (पु.अ.नि, उदाकिशुनगंज) तथा खाड़ा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में दंडाधिकारी सिद्धार्थ राज (सहायक तकनीकी प्रबंधक,कृषि आत्मा उदाकिशुनगंज) के साथ 1-4 पुलिस बल के साथ रमेश प्रसाद यादव (पु.अ.नि, उदाकिशुनगंज) को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सिंगारपुर दंडाधिकारी मनीष कुमार (कृ.स.उदा.) के साथ संजीत कुमार मरांडी (पु.अ.नि उदा.),नयानगर में दंडाधिकारी राजेश कुमार (प्र.कृ.पदा.उदा.) के साथ नीरज कुमार (पु.अ.नि.उदा.),बुधामा में दंडाधिकारी आनंद कुमार अमर (कृ.स.उदा.) के साथ राहुल कुमार (स.अ.नि.उदा.) के साथ 1-4 के अनुपात में पुलिस बल के साथ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उदाकिशुनगंज के भिन्न-भिन्न पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ नियुक्त किए गए हैं।
बताते चलें कि दुर्गा पूजा को लेकर लगे पूजा-पंडाल एवं अन्य गतिविधियों का गुरुवार को थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक उदाकिशुनगंज सह बुधामा कैंप के प्रभारी राहुल कुमार ने पुलिस बल के साथ खाड़ा,नयानगर,शाहजादपुर, बुधामा के दर्जनों मंदिरों में हो रहे आयोजित पूजा कार्यक्रम का देर शाम तक जायजा लेते देखे गए।
इस समय पूजा समिति को कानून हाथ में नहीं लेने की थानाध्यक्ष द्वारा सलाह दी गई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा की बिना प्रशासनिक अनुमति के लाउडस्पीकर एवं डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है । लाउडस्पीकर 10 बजे रात्रि से 6 बजे सुबह तक प्रतिबंधित है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सभी कानून का सम्मान करें नहीं तो कानूनी कार्रवाई तय है। उन्होंने बताया कि दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ गश्ती के समय विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने हेतु कड़ी नजर रखेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक