नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सहकारिता विभाग के सभी योजनाओं की खाड़ा में लोगों को दी गई जानकारी
🔴 सैंकड़ों लोगों ने नाटक और गीत को माध्यम से सहकारिता विभाग के सभी योजनाओं की दी गई जानकारी।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा में मुख्य बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर के सामने रविवार को सहकारिता विभाग के बैनर तले किसान सहकारी चौपाल कार्यक्रम का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयोजन किया गया।
नुक्कड़-नाटक का आयोजन पैक्स अध्यक्ष कमलेश झा की अध्यक्षता में तथा बीसीओ दीपेश कुमार मोदक की गरिमामई उनुपस्थिति में की गई। इस समय खाड़ा पैक्स प्रबंधक कुमार राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी प्रबंध को करते देखे गए।
🔴 बीसीओ दीपेश ने बताया :
इस मौके पर बीसीओ दीपेश कुमार मोदक ने बताया कि उदाकिशुनगंज के बारह पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसमें करीब छः जगहों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विशेषकर धान की खरीदारी,प्रबंधन और पैक्स की भूमिका की अहम जानकारियां देना कृषक के बेहतरी हेतु जरुरी है।
🔴 प्रियंका कर रही थी नाटक का नेतृत्व:
नुक्कड़-नाटक कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर प्रियंका कुमारी कर रही थी। टीम लीडर के साथ कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक कलाकार अंजेश कुमार,जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार,रविन्द्र कुमार,रूपेश कुमार एवं सुहानी कुमारी,निभा कुमारी सहित आठ सदस्यीय दल ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से भी सहकारी समिति के योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
सभी कलाकारों ने नाटक के द्वारा किसानों के हित में पंचायत में सहकारिता विभाग (पैक्स) द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लाभदायक योजनाओं की जानकारियों हेतु प्रस्तुति दी।
इस प्रस्तुत कार्यक्रम में खाड़ा पंचायत के सज्जन अग्रवाल,बद्री केशरी,राजू साह,नवल किशोर झा,चंद्रानंद झा,संजय केशरी,पिंटू केशरी,कन्हैया केशरी सहित, राजकिशोर साह,विनोद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल,बुद्धन रजक सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए तथा सहभागिता निभाते हुए नुक्कड़ नाटक से कई अहम जानकारियां प्राप्त की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक