स्वास्थ्य सेहत: खाड़ा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में सैंकड़ों महिलाएं को मिला दवा और स्वास्थ्य परामर्श

🔴 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ा में आयोजित "स्वस्थ नारी सशक्त  परिवार अभियान" शिविर में सैंकड़ों महिलाएं हुई लाभान्वित ।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा में संचालित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वरीय चिकित्सक डॉ.नवीन कुमार के नेतृत्व में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" शिविर में बुधवार को सैंकड़ों महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई इसके साथ ही दवा तथा परामर्श भी  दिया गया।

डॉ. नवीन ने शिविर में एचपीवी टीका के बारे में विस्तृत जानकारियां दिए। इसके साथ ही शिविर में पहुंचे महिला एवं किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की तथा 2 अक्टूबर तक चलने वाले "स्वस्थ नारी  सशक्त परिवार अभियान" शिविर की जानकारी सहित अन्य स्वास्थ्य परामर्श भी दिए। उन्होंने बताया कि "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार  अभियान" का मुख्य उद्देश्य पहुंच, गुणवत्ता देखभाल और जागरूकता में सुधार पर ध्यान देने के साथ पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। 

वरीय चिकित्सक ने कहा कि यह अभियान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का एक ऐतिहासिक पहल है। जिसमें महिला और बाल विकास  मंत्रालय प्रमुख सहयोगी है। जिस शिविर में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी खास जरूरतों का ध्यान रखना बेहद जरूरी बताया गया है।

इस अवसर पर जीएनएम ओमप्रकाश कुमार,एएनएम रितम कुमारी,शिल्पी कुमारी,आशा कार्यकर्ता कल्पना कुमारी, समाजसेवी डॉ अमर कुमार अमर, दीपक झा,संजय झा,काशी केसरी सहित दर्जनों महिलाएं व किशोरी उपस्थित थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)