खाड़ा एवं बुधामा पंचायत के सीआरसी में अर्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन शांतिपूर्ण आरंभ

🔴 सीआरसी में शिक्षकों द्वारा किया जा रहा अर्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन।

🔴 वर्ग एक से आठ के छात्रों का मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण आरंभ।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

मधेपुरा जिला अन्तर्गत उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बुधामा एवं खाड़ा पंचायत स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय के सीआरसी में  अर्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। 

जहां बुधा मा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बुधामा सीआरसी के संकुल समन्वयक शंकर सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर पांच विद्यालयों प्राथमिक विद्यालय कुस्थनी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैजनाथपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय साधुटोला, एनपीएस बुधा मा मुशहरी एवं मध्य विद्यालय बुधामा के बच्चों का अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन प्रतिनियुक्त शिक्षकों सह विक्षकों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य में कुल सोलह शिक्षक भाग लिए हैं। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ पूरी ईमानदारी से अपने अपने दायित्व को संभालने में लगी हुई हैं। संकुल समन्वयक शंकर सिंह एवं सीआरसी मध्य विद्यालय बुधामा के प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल ने बताया कि इस मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षकों को विभागीय दिशा निर्देश से भी अवगत कराया जा चुका है। इस मौके पर वरीय शिक्षक शैलेश कुमार, संजेश कुमार सिंह, कुमारी शालिनी, कुमारी रंजू, रागिनी वर्मा, माधुरी कुमारी, रेखा यादव, प्रगति दूबे, शिवानी कनौजिया, संध्या साहनी, विजय कुमार साह, दिलखुश कुमार, निभा कुमारी, गुरु कुमार, विकास कुमार अपने अपने मूल्यांकन विक्षण कार्य में शामिल नजर आए।

वहीं खाड़ा पंचायत स्थित सेंटर के संकुल समन्वयक मुकेश कुमार ने बताया कि यह मूल्यांकन कार्य 26 सितंबर तक चलेगा।  मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक सह वीक्षक पूरी तन्मयता से अपने अपने दायित्व को पूरा करने में जुटे हुए हैं। 

इस मौके पर विद्यालय परिसर में पूरी तरह शांति छाई हुई थी। सीआरसी सेंटर पर वर्ग एक से आठ के बच्चों का पिछले दिनों समाप्त हुए परीक्षा का मूल्यांकन कार्य लगातार चल रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)