निधन : भाकपा नेता स्व देवता प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी शांति देवी के निधन से शोक, जनप्रतिनिधि एवं लोगों ने पहूंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि
🔴 समाजसेवी गिरीश सिंह उर्फ पप्पू सिंह की माता शांति देवी का निधन, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जताया शोक।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के शाहजादपुर निवासी भाकपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व देवता प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी व समाजसेवी गिरीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की माता शांति देवी का शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे निधन हो गया। वे 85 वर्ष की थी,साथ ही पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्रों सतीश कुमार सिंह,गिरीश कुमार सिंह एवं रमेश सिंह सहित पांच पोती व तीन पोता से भरा पूरा परिवार छोड़ चल बसी।
उनके निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों ने उनके घर शाहजादपुर पहूंचकर शोक एवं संवेदना व्यक्त की।
गिरीश सिंह ने बताया कि बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव एवं मधेपुरा सांसद दिनेशचंद्र यादव ने फोन से बात कर जानकारी ली और निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट की।
निधन पर उदाकिशुनगंज सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,जद यू नेता चंद्रशेखर सिंह,खाड़ा पंचायत पैक्स प्रबंधक कुमार राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह, ध्रुव झा,जयप्रकाश मंडल,कमल शर्मा,खाड़ा पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मंजय सिंह,बुधामा सरपंच सह सरपंच संघ प्रखंड अध्यक्ष भाजपा नेता मनोज सिंह,भाजपा नेता चंदन कुमार झा,भाजपा नेता गणगण चौधरी,पत्रकार संजीव कश्यप,सुमन सिंह,नरेश प्रसाद सिंह,रामानंदन सिंह, सुनीत कुमार सिंह नीरज कुमार सिंह, मुन्ना सिंह,सोनू सिंह,हीरा प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक