बीस सूत्री बैठक : प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में उठाए गए क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं, पदाधिकारियों द्वारा दिया गया समुचित जवाब
🔴 स्वास्थ्य विभाग,पीएचईडी,ग्रामीण विकास विभाग,विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की समस्या को सदस्यों ने जानदार तरीके से उठाया।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शनिवार को बीस सूत्री की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी एवं बीस सूत्री सदस्यों एवं सासंद तथा विधायक और बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता जहां उदाकिशुनगंज जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने किया। वहीं बैठक में प्रभारी सचिव के रुप में उदाकिशुनगंज अंचलाधिकारी हरिनाथ राम उपस्थित रहे।
बैठक में बीस सूत्री सदस्यों ने अधिकारियों पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों की बौछार कर दी। सदन में प्रस्तुत किए गए समस्याओं को सभी संबंधित विभाग के उपस्थित अधिकारियों ने जवाब दिया तथा उनुपस्थित पदाधिकारी से जबाब-तलब करने को भी कहा गया।
🔴 बीस सूत्री सदस्य बादल कुमार ने विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया:
बैठक में बीस सूत्री सदस्य बादल कुमार सहित अन्य ने शिक्षा विभाग,विद्युत विभाग,स्वास्थ्य विभाग,राजस्व,समाज कल्याण विभाग,आईसीडीएस,प्रशासन व मनरेगा से संबंधित कई सवाल रखे। जिसका जवाब सभी विभागों के अधिकारियों व उनके प्रतिनिधियों ने एक -एक कर सदन में दिये।
🔴 आईसीडीएस के पदाधिकारी रहे अनुपस्थित:
जबकि आईसीडीएस के एक भी अधिकारी के किसी भी बीस सूत्री की बैठक में शामिल नहीं होने की स्थिति में स्पष्टीकरण की मांग की गई।
🔴 प्रशासन के रात्री गश्ती पर उठे सवाल :
वहीं सदन में बीस सूत्री सदस्य राजकुमार साह ने प्रशासन से मांग की कि दशहरा का समय चल रहा है। रात्री गश्ती तेज करते हुए गुदरी चौक से बीड़ी बाजार, कालेज चौक से खोड़ागंज,जेल चौक से उदा बाजार एवं पटेल चौक से रहठा चौक तक श्रधालुओं का देर रात आना जाना लगा रहता है। इन मार्गों में पुलिस गश्त तेज करने की जरूरत है। ताकि राहगीरों को मेला के समय कोई घटना का शिकार ना हो। दरोगा सुबोध रजक ने कहा कि गश्ती को और तेज कर घटना पर विराम लगाया जायेगा और जगह-जगह बेरिकेटिंग भी की जाएगी।
🔴 अरशद अंसारी ने भी दागे कई सवाल :
🔴 मोहन कुमार ठाकुर ने सदन में पदाधिकारी के रवैए पर जताई नाराजगी:
जदयू के वरीय जिला उपाध्यक्ष सह जदयू आलमनगर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक एवं बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पटना के प्रतिनिधि के रूप में सदन में उपस्थित मोहन कुमार ठाकुर ने क्षेत्र के खाड़ा पंचायत में संचालित एपीएचसी में महिला प्रसव की सुविधा,अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों एवं कर्मियों की सूची तथा उपलब्ध दवाओं की सूची को सूचनापट्ट पर प्रदर्शित करने की मांग रखी ताकि अस्पताल आने वाले सभी आम लोगों को समुचित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही झंडा टोला को मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु सड़क निर्माण की मुद्दा को भी प्रमुखता से सदन में उठाया। वहीं ग्रामीण विकास विभाग,कल्याण विभाग,पशु चिकित्सा विभाग,बुनियाद केंद्र की लचर व्यवस्था पर अधिकारियों को इसमें सुधार करने की मांग की। मौके पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पटना के प्रतिनिधि मोहन ठाकुर ने सभी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अधिकारी अपने क्रियाकलापों में सुधार लायें नहीं तो कड़ी कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को शिकायत पत्र लिखी जायेगी और जनता के प्राप्त आवेदन पर समयानुकूल समुचित कार्रवाई करने को भी कहा जाएगा।
🔴 कहते हैं बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल :
बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल द्वारा सभी सदस्यों के मुद्दों को कार्यवाही पंजी में दर्ज करने तथा इससे संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इसका निदान करवाए जाने का भरोसा दिया गया। बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारी सह बैठक के सचिव प्रतिनिधि से उन्होंने समुचित कार्रवाई करने को भी कहा।
🔴 प्रभारी सचिव सह अंचलाधिकारी ने कहा :
बैठक में बीडीओ सह सचिव के प्रभार में उदाकिशुनगंज अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने सदन में उठे सभी सवालों का संतोष प्रद जबाब देते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार रहने की नसीहत भी दी। वहीं अधिकारियों को कहा कि अधिकारी जनता के सेवक हैं। उनके समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करें।
बैठक में जदयू नेता सह उदाकिशुनगंज सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,दिलीप मेहता,विधायक प्रतिनिधि देवनारायण राम,पीएचसी प्रभारी डॉ अंकित सौरभ,बीपीआरओ सत्यनारायण रजक,बीईओ निर्मला कुमारी,बीएओ राजेश कुमार,विधुत जेईई समेत सभी विभागों के अधिकारी,बीस सूत्री सदस्य व कई पत्रकार उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक