बुधामा पंचायत में राजस्व महाअभियान को ले आयोजित किया गया शिविर, रैयतों द्वारा जमा किया गया प्रपत्र

🔴 शिविर में रैयतों के सहयोग में जुटे रहे मुखिया पंकज कुमार सिंह।

रिपोर्ट: संजीव कश्यप/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के परिसर में बिहार सरकार के राजस्व एवं  भूमि सुधार विभाग के बैनर तले महा राजस्व अभियान के तहत कागज में कराएं सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर मुखिया पंकज कुमार सिंह की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया। 

आयोजित शिविर में राजस्व कर्मचारी सह सीआई सुधीर कुमार चौधरी ने जहां बुधामा पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोले के बचे रैयतों के बीच जमाबंदी प्रति का वितरण किया,वहीं कई रैयतों के द्वारा विभिन्न त्रुटि से संबंधित सुधार करने हेतु कागजात भी जमा लिया गया। 

राजस्व कर्मचारी ने कहा:

इस मौके पर राजस्व कर्मचारी सह सीआई सुधीर कुमार चौधरी ने कहा कि शिविर में ही जमा लिए कागजात को रजिस्टर में अद्यतन करने के साथ ही पोर्टल पर ऑनलाइन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी रैयतों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी रैयत विभाग द्वारा  निर्धारित तिथि 20 सितंबर तक आवश्यक कागजातों के साथ अपना प्रपत्र भरकर जमा दे सकते हैं। 

अंचलाधिकारी क्षेत्रों में कर रहे भ्रमण:

उदाकिशुनगंज के सीओ हरिनाथ राम भी विभिन्न पंचायतों में चल रहे शिविर का लगातार दौरा करते हुए कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

मुखिया शिविर में कर रहे सहयोग:

शिविर में पंचायत के मुखिया पंकज सिंह भी रैयतों को सहयोग करते नजर आए।

इस मौके पर सहयोगी कार्यकर्ता विवेक कुमार,सर्वे अमीन विकास कुमार शर्मा,प्रियांशु,सीएससी ऑपरेटर अभिषेक कुमार,रैयत सह पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि चंदेश्वरी पासवान, बबन मिश्र, राणा कुमार झा,फ़णीभूषण झा, महंत झा, शशिभूषण झा,मनोज पासवान सहित कई रैयत एवं ग्रामीण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह