प्रदीप अग्निवीर बनकर गांव का किया नाम रौशन : मनोज कुमार सिंह (प्रखंड अध्यक्ष सरपंच संघ)
🔴 रमेशचंद्र आचार्य के सानिध्य में रहकर प्रदीप ने पूरी की थी दशवीं की पढ़ाई। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत के बैजनाथपुर निवासी नरेश सिंह का बेटा ने अग्निवीर बनकर गांव ही नहीं इस क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इस आशय की जानकारी रमेशचंद्र आचार्य ने दिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दिन के करीब साढ़े चार बजे देश के सच्चे सिपाही होने और गांव का नाम रौशन करने को लेकर प्रदीप का स्वागत सह भव्य सम्मान समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेशचंद्र आचार्य ने की। आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह थे। रमेशचंद्र आचार्य ने कहा कि पंचायत में पहला छात्र अग्निवीर बनकर निकला है। उन्होंने प्रदीप के शिक्षा के बारे में जानकारी दी कि दसवीं की शिक्षा तक उनके सानिध्य में ही रहकर पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि प्रदीप शुरु से ही सच्ची लगन से शिक्षा से जुड़ा रहा। रमेशचंद्र आचार्य ने छात्र प्रदीप के अग्निवीर में सफल होने के अवसर पर मिठाई खिलाकर तथा माला पहनाते हुए अंगवस्त्र से ...