ग्रामीण चिकित्सक अमर कुमार अमर बने प्रखंड जदयू महासचिव,गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

🔴 सुखासनी के अमर कुमार अमर अपने क्षेत्रीय जनता की सेवा के लिए सदा रहते हैं तत्पर।

रिपोर्ट:-दैनिक आजतक डेस्क।

मधेपुरा।

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर -13,सुखासनी गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक अमर कुमार अमर को जदयू के दोबारा बने  प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने पत्र जारी कर उदाकिशुनगंज प्रखंड के जदयू महासचिव पद पर मनोनीत किया है।

इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव के क्षेत्रीय दौरा के क्रम में  विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल द्वारा संयुक्त रूप से डॉ.अमर कुमार को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर  विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उम्मीद जताया कि अमर के प्रखंड महासचिव पद पर मनोनयन से अपने क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा,सक्रियता,और पूरी समन्वय के साथ सहयोग करेंगे।

इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा कि अमर कुमार समय-समय पर आयोजित होने वाली प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय बैठकों में अपनी उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देशों के प्रति समर्पित रहते हुए सिद्धांतों का पालन करेंगे।

वहीं दूसरी ओर डॉ.अमर कुमार को जदयू महासचिव मनोनीत किये जाने पर भाजपा नेता सुभाष चंद्र सिंह,सी.के.झा,खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,उदाकिशुनगंज के सांसद प्रतिनिधि सह जदयू के वरीय नेता बबलू यादव,बुधामा पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता रितेश कुमार सिंह रितु,खाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,दिलीप मेहता,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गण गण, डॉ.विश्वजीत मिश्रा (नेता जी),कोपा पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रूपेश   मेहता, सिकंदर मेहता,आकाशदीप,पुष्पम कुमार, रमण कुमार मेहता उर्फ टिंकू मेहता, शंकर साह,अजीत मेहता, नागो मेहता सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए डॉ.अमर कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)