मधेपुरा में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों देशभक्तों ने लिया हिस्सा
🔴 भारतीय जनता पार्टी,मधेपुरा द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
🔴 तिरंगा यात्रा की अगुवाई भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजित सिंह ने की।
रिपोर्ट: संजीव कुमार कश्यप।
मधेपुरा।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और राष्ट्र भक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करना है। तिरंगा यात्रा द्वारा हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना भी है।
जहां तिरंगा यात्रा की अगुवाई भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने किया वहीं यात्रा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों नेताओं ने भाग लिया।
इधर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा से नागरिकों और युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा द्वारा लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देना भी है। इसलिए श्री सिंह ने सभी देशवासियों से अपील की है कि अपने-अपने घर पर अपने देश की शान हेतु तिरंगा जरूर फहराएं।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा जिला मुख्यालय भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। तिरंगा यात्रा भाजपा जिला मुख्यालय से होते हुए कमोबेश सभी प्रखंडों से होकर मोटर साइकिल रैली के रूप में निकली।
भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश का गौरव, त्याग, वीरता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आम लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने और युवाओं को देशहित के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। सभी नेताओं ने कहा कि
राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देश की सेवा एवं समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार,भाजपा नमो ऐप जिला संयोजक सुभाष चौहान, जिला महामंत्री विनोद सरदार एवं जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, प्रोफेसर अमोल राय, जिला उपाध्यक्ष निभा झा, त्रिभुवन मंडल, अशोक मेहता, जिला मंत्री किरण सिंह, दिलीप दीपक, कुमारी साबरमती,मंडल अध्यक्ष राहुल राय, राहुल भगत, विष्णु शर्मा,कंचन कुमार, बादल कुमार, हरिलाल मंडल, जितेंद्र कुशवाहा, रौशन कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं देशभक्त शामिल हुए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक