JDU CHUNAV : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर फिर चुने गए नीतिश,पार्टी पर बनी रहेगी नजर
🔴 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी बार निर्विरोध जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। 🔴 कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दिल्ली में निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया । रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी बार मंगलवार को जदयू का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष ( NATIONAL PRESIDENT OF JDU) चुने गए। मिल रही जानकारी के अनुसार संजय झा (जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष) पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा नीतीश कुमार को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया गया। वो पार्टी और सरकार दोनों को देखते रहेंगे। 🔴 जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर एक नजर : नितीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यालय में 19 मार्च को नामांकन किया था। नामांकन की आखिरी तारीख 22 मार्च थी। 22 मार्च को ही यह तय हो गया था कि नीतीश कुमार निर्विरोध जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। नामांकन पत्र की जांच 23 मार्च को हुई और 24 मार्च को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख थी। नीतीश कुमार के अलावा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कोई और नामांकन नहीं हुआ। किसी अन्य उम्मीदवार के नहीं रह...