गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का खाड़ा पंचायत सरकार भवन में हुआ आयोजन
🔴 गांधी जयंती पर पंचायत के हर वार्ड से पहुंचे लोग। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा ग्राम पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन के सभागार में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ ग्राम कचहरी खाड़ा की सरपंच मुन्नी देवी,न्याय सचिव भास्कर झा, वार्ड सदस्य रणजीत ठाकुर, राजकिशोर राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक विभाकर झा, पीआरएस विकास कुमार सहित कई अन्य वार्ड सदस्यों सहित गणमान्य लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने गांधी जी की जीवनी की संक्षेप में महत्वपूर्ण बातों की जानकारी उपस्थित लोगों को देते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण विकास विभाग पटना एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मधेपुरा के ...