काली पूजा के शुभ अवसर पर खाड़ा में मैया जागरण की तैयारी जोरों पर,सज रहे भव्य पांडाल
🔴 मां काली मेला समिति द्वारा खाड़ा में दो दिवसीय मैया जागरण कार्यक्रम रखा गया।
🔴 8 नवंबर को काली पूजा तथा 9 एवं 10 को मैया जागरण कार्यक्रम होगी आयोजित।
🔴9 को पौड़ा के जुनियर छैला बिहारी की टीम तो 10 को दिल्ली से एस के म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार प्रस्तुत करेंगे झांकी और भजन।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-2 में काली पूजा के शुभ अवसर पर वर्षों पूर्व स्थापित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के समीप दो दिवसीय मैया जागरण का आयोजन जोरों से चल रहा है।
काली पूजा एवं मैया जागरण कार्यक्रम के निमित्त स्थल चयन तथा अन्य विषयों की चर्चा हेतु मंगलवार को अन्तिम बैठक रखी गई। बैठक में मां काली मंदिर के रंग-रौगन,पूजा, पांडाल तथा मैया जागरण कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई।
बताते चलें कि मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर हेतु जमीन खाड़ा के रघुनंदन मिश्रा उर्फ रघु जी ने वर्षों पूर्व दान स्वरूप देकर इसे खाड़ा के समाज को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि पहले हमारी निजी जमीन पर यह मंदिर बनाई गई,पर जमीन मां काली के नाम कर सर्व समाज को अब सौंप दिया गया।
उन्होंने सार्वजनिक रूप से अब पूजा कमिटी के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों पदों का चुनाव आम जनता के समक्ष करने हेतु प्रस्ताव दिया। सभी सदस्यों ने पूजा के बाद समिति गठन करने का निर्णय लिया गया। तत्काल प्रभाव से मेला कमिटी का गठन किया गया। मेला कमिटी में अध्यक्ष के रुप में चंद्रकिशोर सिंह उर्फ देवन सिंह चुने गए।
मेला कमिटी के अध्यक्ष श्री देवन सिंह के नेतृत्व में 2026 के 9 एवं 10 नवंबर को होने वाली मां काली पूजा के शुभ अवसर पर दो दिवसीय भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 08 नवंबर 2026 को माँ काली का भव्य जन्मोत्सव एवं पूजा होगी। इसके साथ ही 09 नवंबर 2026 (पहला दिन) सुप्रसिद्ध कलाकार श्री रवि आनंद जी (Junior chhela Bihari) के विभिन्न कालाकार एवं कलाकारा द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।कार्यक्रम में अनेक प्रकार की धार्मिक झांकी तथा भजन प्रस्तुत करने की योजना है। इसके बाद 10 नवंबर 2026 (दूसरा दिन) दिल्ली से पधारे सुप्रसिद्ध एस के म्यूजिकल ग्रुप (S.K.Musical Group) द्वारा भव्य जागरण प्रसारित की जाएगी। म्यूजिकल ग्रुप के विभिन्न कलाकारों द्वारा भी धार्मिक झांकी एवं भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
दोनों ही दिन सुप्रसिद्ध महिला गायिका एवं अन्य कलाकारों द्वारा माँ के दरबार में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति होगी।
इस अवसर पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,रघुनंदन मिश्रा, पंडित सुमन झा,चंद्रकिशोर सिंह, शंकर झा, राघवेन्द्र झा,धिरेन्द्र सिंह,राणा झा, नंदकिशोर सिंह,चंदन कुमार झा, शिवदत्त झा पिंकू, विश्वनाथ झा,नंदन झा,राजा कुमार झा,लक्की ठाकुर, सोनू कुमार सिंह, निरंजन कुमार झा, दयानंद झा,रिशु कुमार झा,माधव झा, आयुष कुमार झा, विद्यांषु झा, मिट्ठू झा, अजित कुमार झा सहित काली मेला के दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक