पटना में ब्राह्मण समाज का मौन संकल्प पदयात्रा में जूटे विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण
🔴लोक मंच के द्वारा सरकार के सामने रखीं गई 15 मांगें।
🔴 ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की भी हुई मांग।
🔴 ब्राह्मण समाज की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का सर्वेक्षण कराकर सरकार से श्वेतपत्र जारी करने की हुई मांग।
रिपोर्ट: सी.के.झा/पटना।
ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों को एकजूट करने के भागीरथी प्रयास से लोक मंच ने अपने बैनर के तले हजारों की संख्या में ब्राह्मणों को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में मौन संकल्प पदयात्रा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
लोक मंच के संस्थापक अध्यक्ष आशीष कुमार बब्बू के नेतृत्व में उमड़े ब्राह्मण समाज के जनसभा के मंच पर मंच संचालक के रूप में मधेपुरा जिला संयोजक राजेश कुमार झा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सभी उपस्थित ब्राह्मण सदस्यों को चंदन टीका लगाकर और पाग पहनाकर जनसभा के प्रवेश द्वार पर आतिथि सत्कार किया गया।
सभा में संयोजक राहुल झा, राजेश गोस्वामी, राकेश पाठक,अंजुलता झा,डब्बू मिश्रा,राजेश कुमार झा और युवा समाजसेवी नितिन राज सहित कई लोगों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे।
लोक मंच के संस्थापक अध्यक्ष आशीष कुमार बब्बू ने अपने संबोधन में कहा कि हम आपके आगे नहीं साथ-साथ चलकर अपने समाज की गरिमा और अस्मिता को बचाने को लेकर कृत संकल्पित हैं। उन्होंने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन समेत 15 मांगें को सभी के समक्ष रखकर लोक मंच के स्थापना और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। श्री बब्बू ने कहा कि लोकमंच की ओर से जारी मांगपत्र में बिहार में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग प्रमुखता से शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि संगठन ने कर्नाटक,आंध्र प्रदेश,मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर बिहार में भी ऐसा बोर्ड बनाने की मांग की है। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज की आर्थिक,सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का सर्वेक्षण कराकर सरकार से श्वेतपत्र जारी करने की मांग की गई है। संगठन ने भगवान परशुराम जयंती यानी अक्षय तृतीया पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने,पटना में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने और संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण की मांग भी उठाई है।
लोकमंच द्वारा ब्राह्मण समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और सरकारी पदों पर उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की गई ।इसके अलावा केंद्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग के गठन का भी प्रस्ताव रखा। मांगपत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति,कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता देने की बात कही है। गरीब बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था,यूपीएससी और बिहार लोक सेवा आयोग जैसी परीक्षाओं में समान अवसर तथा विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा देने की मांग भी शामिल है।
लोकमंच ने ब्राह्मण युवाओं के लिए ऋण, अनुदान,प्रशिक्षण और स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने की मांग उठाई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। मंच से सभी उपस्थित सदस्यों को विभिन्न जिलों से आए ब्राह्मण समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
उन्होंने कहा कि मौन संकल्प पदयात्रा समाज,सम्मान,अधिकार, विकास के नारे के साथ ब्राह्मण समाज की एकजुटता दिखाने के लिए बुलाई गई है। पोस्टर पर नारे के रूप में साफ लिखा है कि --"अब मौन नहीं,अधिकार और सम्मान की बात।"
🔴 ऐतिहासिक विरासत का मुद्दा भी उठाया गया :
अध्यक्ष आशीष कुमार बब्बू ने कहा कि ब्राह्मण अब 80 एकड़ से 80 डिसमिल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वर्ष 1990 से 2005 के बीच ब्राह्मण समाज की खेती योग्य जमीन पर हुए कथित अवैध कब्जों की विशेष जांच कराने और वास्तविक रैयतों को उनकी जमीन वापस दिलाने की भी मांग की है। इसके साथ ही भारतीय मंडन मिश्र के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़ी मांग भी उठाई गई है।
लोकमंच के संस्थापक बब्बू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के ब्राह्मण समाज को एकजुट और संगठित करना बताया गया है। इसके तहत ब्राह्मणों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए कल्याण बोर्ड से लेकर सवर्ण आयोग तक की मांग की जा रही है।
लोकमंच की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि समाज के लोग अलग-अलग रहकर अपनी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते। इसके लिए एकजुट होकर संगठित आवाज उठाने की जरूरत है। संगठन ने ब्राह्मण समाज के लोगों से मौन संकल्प पदयात्रा में शामिल होकर समाज के अधिकार, सम्मान और हितों के लिए अपनी भूमिका निभाने की अपील की। लोकमंच का कहना है कि यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता,स्वाभिमान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संकल्प है।
इस सफल आयोजन के लिए लोक मंच के पर्यवेक्षक के रूप में नंदन कुमार ठाकुर और प्रमोद कुमार मिश्रा,रामाशंकर झा,मनीष वत्स,पप्पू झा,प्रेमरंजन झा,पंकज कुमार झा, रूपेश झा,गंगेश कुमार झा,अभिषेक आचार्य,ध्रुव कुमार झा, सुबोध चौधरी गणगण, नवकान्त झा,बिरेन्द मिश्रा,नीरज झा,निरंजन कुमार झा, शंकर झा,ईश्वर झा,मुकेश झा, सुमन कुमार झा,रमण कुमार झा, संजीव झा,चंदन कुमार झा, ललित मिश्रा सहित विभिन्न जिलों से पधारे सैकड़ों लोगों ने लोक मंच के संस्थापक अध्यक्ष को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया और ब्राह्मण समाज के एकजूटता हेतु उन्हें शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक