छठ व्रतियों को सैकड़ों साड़ी एवं नारियल तिवारी बासा में किया गया वितरित
🔴 भाकपा नेता मंगल तिवारी एवं धर्मपत्नी शांति देवी के स्मृति में छठ पर्व के पूर्व वितरित किया गया साड़ी एवं नारियल।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत नयानगर के तिवारी बासा में स्थित सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता मंगल तिवारी के आवास पर छठ व्रतियों को कपड़ा एवं फल दान किया गया।
यह कार्यक्रम गरीबों के नायक स्व. मंगल तिवारी जी एवं उनकी धर्मपत्नी शांति देवी के स्मृति में बड़े पुत्र अरुण तिवारी,पुत्र वधू नैना देवी, पुत्री विभा मिश्रा एवं आयुष मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित की गई।
सभी स्वजनों ने सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके सामने ही सैकड़ों छठ व्रतियों को साड़ी, नारियल तथा पूजा पाठ के सामान खरीदने हेतु शनिवार को पचास- पचास रूपए राशि प्रदान किया गया।
इस वितरण के अवसर स्वजनों ने पंच संतला देवी,वार्ड सदस्य झुनियां देवी,शोभा देवी,चंपा देवी,रेशमा देवी, उषा देवी,अनिल कामत,संजय मंडल, मुनमुन झा सहित करीब 4 सौ लोगों को दान स्वरूप सामान भेंट की।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक