बुधामा में सड़क टूटने से किसानों और राहगीरों की परेशानी बढ़ी, ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को दिए आवेदन
🔴ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी,उदाकिशुनगंज से आवेदन देकर लगाई गुहार।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा )।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा पंचायत के वार्ड संख्या-05 में ग्रामीण सड़क की खस्ताहाली से आम जनमानस और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बताया जा रहा है कि शिव मंदिर के समीप काली पोखर होकर खाड़ा-बैजनाथपुर जाने वाली यह महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क अब आवागमन के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो गई है।
🔴 एक साल से टूटा है पीसीसी हिस्सा :
स्थानीय ग्रामीण और भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य सुबोध कुमार उर्फ गणगण ने बताया कि यह सड़क किसानों के लिए लाइफलाइन की तरह है, जिससे वे ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से अपने अनाज व फसलों की ढुलाई करते हैं। लगभग एक वर्ष से नन्हे सिंह के खेत के निकट सड़क का पीसीसी हिस्सा पूरी तरह टूट चुका है,जिससे वाहनों का चलना तो दूर,राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी पूर्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), उदाकिशुनगंज को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
उदाकिशुनगंज अनुमंडल पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में सुबोध कुमार चौधरी,चंदन कुमार झा, वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य नाथ झा,पूर्व सरपंच मुकेश सिंह, मनोज सिंह सरपंच, पूर्व समिति योगिन्द्र राम, नीरज झा, संजय राम, शंकर शर्मा, भादय मंडल,अमरेन्द्र मंडल टिपन,शशि शेखर मिश्रा, सुमन मंडल एवं सोना सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क का निर्माण प्रशासन द्वारा नहीं कराया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक