आलमनगर के धर्मेंद्र मिश्रा को मिला पर्यावरण महाकुंभ में 'प्राइड ऑफ इंडिया-2026' सम्मान,लोगों ने सराहा
🔴 पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान रिपोर्ट: पुष्पम कुमार। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज अनुमंडल अन्तर्गत आलमनगर के निवासी दैनिक अखबार मीडिया दस्तक के प्रधान संपादक एवं वरदान न्यूज के वरीय संपादक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को पर्यावरण संरक्षण,समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'प्राइड ऑफ इंडिया-2026' सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 28 जून 2026 को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मनवापुल मैरिज गार्डन में आयोजित पर्यावरण महाकुंभ (सीजन-2) के दौरान निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया। धर्मेंद्र कुमार मिश्रा वर्तमान में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार के पूर्व प्रदेश सचिव होने के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा,मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं। इससे पूर्व भी उन्हें दिल्ली,नेपाल सहित विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता औ...