निधन : उदाकिशुनगंज के भूतपूर्व विधायक परिवार की पतोहु 60 वर्षीय समाज सेविका रंगीला देवी का निधन,शोक
🔴 स्व. रंगीला देवी उदाकिशुनगंज के पूर्व मुखिया श्री संजीव कुमार झा की माता एवं उदाकिशुनगंज के भूतपूर्व विधायक शशिनाथ झा की पतोहु थी। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज के पूर्व मुखिया श्री संजीव कुमार झा उर्फ छेदी झा की माता एवं उदाकिशुनगंज के भूतपूर्व विधायक शशिनाथ झा की पतोहु नगर परिषद उदाकिशुनगंज के मुख्य पार्षद प्रत्याशी 60 वर्षीय रंगीला देवी का सोमवार को निधन हो गया। वो अपने पीछे भरा-पूरा परिवार को छोड़ परलोक सिधार गई। बताते चलें कि स्व.रंगीला देवी एक प्रतिष्ठित घराने की वधू और राजनीतिक दृष्टिकोण से मजबूत परिवार की सदस्या थी। बताया जा रहा है कि वो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। वो समाजिक समरसता की पक्षधर और बेहद मिलनसार प्रवृत्ति की बताई जा रही है। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार के प्रति गणमान्य लोगों,सामाजिक कार्यकर्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। इनके निधन पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,भाजपा के वरीय नेता अर...