संदेश

खाड़ा में पशु बांझपन शिविर का हुआ आयोजन

चित्र
▪️  शिविर में बदलते मौसम के दौरान पशुओं में होने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया गया। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत सिनवारा गांव में बुधवार को पशुपालन विभाग की ओर से पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया।  खाड़ा पंचायत स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राहुल कुमार के नेतृत्व में  आयोजित शिविर में दर्जनों पशुपालकों ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए जहां अपनी भागीदारी निभाई, वहीं अपने पशुओं से संबंधित परामर्श एवं निःशुल्क दवा भी प्राप्त किए।  आयोजित इस शिविर में मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार, उदाकिशुनगंज के  टीभीओ डॉ. नवीन कुमार, मोबाइल एंबुलेंस चिकित्सक डॉ. शोभाकांत यादव सहित कई कर्मियों ने पशुपालकों के पशुओं से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी।  शिविर में बदलते मौसम के दौरान पशुओं में होने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार कुल 217 पशुओं का यहां इलाज किया गया। जर्सी गाय म...

खाड़ा पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कमलेश रहे 2026 में निर्विरोध प्रत्याशी, समर्थकों ने जताई खुशी

चित्र
 ▪️कुल पांच पैक्स के नामांकन में अध्यक्ष पद पर 19 एवं सदस्य पद पर 61 प्रत्याशी ने भरे पर्चे। ▪️24 एवं 26 को संविक्षा,29 जनवरी को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। ▪️ मतदान 6 फरवरी तो मतगणना 7 फरवरी को प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्धारित समय पर की जाएगी। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड  मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार एवं गुरूवार यानि 21 व 22 जनवरी को पैक्स चुनाव 2026 के नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई। पैक्स चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के प्रथम चरण में खाड़ा,गोपालपुर,मजौरा,लश्करी  एवं लक्ष्मीपुर नगर परिषद सहित कुल पांच पैक्स निर्वाचन क्षेत्र से दोनों दिन में अध्यक्ष पद के लिए 19 प्रत्याशी  तथा सदस्य पद हेतु कुल 61 ने नामांकन दाखिल किया।  गुरूवार 22 जनवरी को नामांकन के दूसरे व अन्तिम दिन खाड़ा से केवल व केवल निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा का नामांकन दाखिल किया गया। इसके साथ गोपालपुर से एक महिला एवं 6 पुरुष,मंजौरा से एक महिला एवं 2 पुरूष,लश्करी से दो पुरुष एवं लक्ष्म...

आईबीपीएस 2025 की परीक्षा में सफलता पर दिव्यांशु रिशु को बधाई देने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी, गणमान्यों द्वारा दी जा रही बधाई

चित्र
▪️रिशु को बधाई देने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी, गणमान्यों ने द्वारा दी जा रही बधाई । रिपोर्ट : संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा।         (दिव्यांशु का फाईल फोटो) आईबीपीएस-2025 की परीक्षा में  उत्तीर्ण छात्रों में  उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत वार्ड नं-आठ निवासी दिव्यांशु रिशु "गौतम" के प्रथम प्रयास में ही चयनित होने पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों, वरिष्ठ मीडिया कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को गौतम के खाड़ा स्थित घर पर कई शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों ने उनके दादा-दादी एवं मां-पिताजी से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मोबाइल फोन पर ही गौतम को बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किए। दिव्यांशु रिशु (गौतम) के इस सफलता पर उनके पिताजी नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सह वरीय पत्रकार चंदन कुमार झा (सी.के.झा) के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से  बुधामा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह एचएससी के सीएचओ मुहम्मद सकील अख्तर को कई फलदार वृक्ष व दर्जनों फूल के पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए। सीए...

खाड़ा के दिव्यांशु रिशु "गौतम" का आईबीपीएस परीक्षा में हुआ चयन,बैंक पीओ बनकर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का मान

चित्र
🔴 दिव्यांशु ने आईबीपीएस परीक्षा में प्रथम प्रयास में मारी बाजी, नेताओं संग वरिष्ठ पत्रकारों ने दी बधाई। 🔴 बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के साथ ही अन्य वरिष्ठ पत्रकार और दर्जनों नेताओं ने दी बधाई। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत निवासी नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष,भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी सह दैनिक आजतक के प्रधान संपादक चंदन कुमार झा  का एकलौता पुत्र दिव्यांशु रिशु उर्फ "गौतम" ने प्रथम प्रयास में ही बैंक पीओ में सफलता हासिल की है। इसका चयन बैंक आफ बड़ौदा में हुआ है।  🔴 दिव्यांशु के शिक्षा पर एक नजर: गौतम की शिक्षा की बात की जाए तो वह सरस्वती विद्या मंदिर,बिहारीगंज से सीबीएसई बोर्ड,चौहान पब्लिक स्कूल भागलपुर से सीबीएसई से उच्चतर माध्यमिक एवं टीएमबीयू भागलपुर से फिजिक्स में स्नातक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ और इसके बाद बैंक की तैयारी में जुट गया था। प्रथम प्रयास में ही गौतम बैंक आफ बड़ौदा के पीओ पद पर आईबीपीएस की 2025 में आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर चयनित किया गया।...

नरेंद्र बने उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षकों ने किया स्वागत

चित्र
▪️विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने पर शिक्षकों ने किया शिक्षक नरेंद्र कुमार का स्वागत। रिपोर्ट : संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा। (प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र) मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत स्थित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले कई दिनों से चल रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक के प्रभार को लेकर असमंजस अब खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विद्यालय के वरीय शिक्षक नरेन्द्र कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राधिकृत किया गया है।  जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) मधेपुरा के द्वारा जारी पत्र के अनुसार विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक लालकुन कुमार के निलंबन के पश्चात उन्हें तीन दिनों के भीतर विद्यालय के वरीय शिक्षक नरेन्द्र कुमार को विद्यालय का संपूर्ण प्रभारी वरीय शिक्षक नरेन्द्र कुमार को हस्तगत कराने हेतु आदेश निर्गत किया गया था। इसी आलोक में उन्हें प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर प्राधिकृत किया गया है। वे विभागीय नियम एवं वित्त नियम का अनुपालन करते हुए विद्यालय का संचालन करेंगे। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अ...

शिविर : खाड़ा में लगाया जाएगा नि: शुल्क पशु बांझपन निवारण शिविर

चित्र
🔴 खाड़ा के भ्रमणशील पशु चिकित्सक राहुल कुमार ने की पशुपालकों से शिविर में लाभ लेने की अपील। रिपोर्ट: संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा। (फाईल फोटो पशु चिकित्सक ) प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत खाड़ा पंचायत में शिनवारा में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। पशु बांझपन शिविर खाड़ा पंचायत के शिनवारा मध्य विद्यालय के मैदान में 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी।भ्रमणशील पशु चिकित्सक राहुल कुमार ने अपील कि है कि पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा आगामी आयोजित की जा रही यह शिविर से पशुपालक लाभ लें। उन्होंने कहा कि शिविर में पशु के बांझपन को दूर के करने हेतु दवा नि: शुल्क वितरण की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी आयोजित शिविर में पशुपालक आकर पशु से संबंधित बांझपन निवारण हेतु सलाह एवं दवा नि: शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पशु चिकित्सालय खाड़ा में पशु के लिए चौदह प्रकार की दवा उपलब्ध है पशुपालक इसका लाभ ले सकते हैं।

पैक्स चुनाव: उदाकिशुनगंज के पांच पैक्सों के लिए 21 जनवरी से शुरू होगा नामांकन, चुनावी सरगर्मी तेज

चित्र
▪️क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, संभावित प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ तैयारी में जुट गए हैं ▪️उदाकिशुनगंज के पांच पैक्सों के लिए नामांकन 21 से होगा ▪️खाड़ा, गोपालपुर, लश्करी, लक्ष्मीपुर व मंजौरा में होगा पैक्स चुनाव रिपोर्ट: संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा।   (फाईल फोटो प्र.नि.पदाधिकारी) उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत पांच पैक्सों के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव कार्यक्रम के तहत 21 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। जहां 6 फरवरी को चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। ▪️ प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी कहते हैं: प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि जहां चुनाव होंगे उनमें खाड़ा पंचायत, गोपालपुर पंचायत,लश्करी पंचायत, लक्ष्मीपुर पंचायत एवं मंजौरा पंचायत के पैक्स शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष पूर्व सात पैक्सों का चुनाव हुआ था। उस समय उक्त पैक्सों का कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण इस पांच पंचायतों में चुनाव नहीं ह...

उदाकिशुनगंज में गणतंत्र दिवस को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक

चित्र
▪️गणतंत्र दिवस समारोह में आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए : एसडीओ रिपोर्ट: संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में अनुमंडल स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद के अधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर  पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ पंकज कुमार घोष ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश का राष्ट्रीय पर्व है और इसे पूरी गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए । इस दौरान  उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  भी विस्तृत चर्चा की गई।...

स्वामी विवेकानंद की मनाई गई 162वीं जयंती,स्वदेशी स्वाबलंबन दौड़ आयोजित

चित्र
🔴 उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के बुधामा शक्ति केंद्र में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के बुधामा शक्ति केंद्र के भारती विद्या मंदिर बैजनाथपुर में स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर युवाओं में स्वदेशी का भाव जगाने के लिए स्वदेशी स्वावलंबन दौड़ का भी  आयोजन किया गया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सह समारोह की अध्यक्षता कर रहे शालिग्राम भारती ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों के बीच दौड़ प्रारंभ की।  🔴 भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष शालिग्राम भारती ने कहा: समारोह की अध्यक्षता कर रहे शालिग्राम भारती ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में कहा था कि मैं दुनिया की सबसे पुरानी संत परंपरा और सभी धर्मों की जननी की तरफ़ से धन्यवाद देता हूं। सभी जातियों और संप्रदायों के लाखों-करोड़ों हिंदुओं की तरफ़ से आपका आभार व्यक्त करता हूं। दुनियां में सहिष्णुता का विचार पूरब के देशों से फैला है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से हूं जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौ...

शरद यादव की मधेपुरा में मनाई गई तीसरी पूण्य तिथि

चित्र
▪️ पूर्व सांसद शरद यादव के पूण्य तिथि पर सर्वदलीय सभा का हुआ आयोजन। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा के पूर्व सांसद शरद यादव की तीसरी पूण्य तिथि मधेपुरा में मनाई गई। सोमवार को आयोजित सर्वदलीय समारोह के  अवसर पर कमोवेश सभी दल के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूण्य तिथि समारोह की अध्यक्षता उनकी धर्मपत्नी रेखा देवी ने की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत शरद यादव के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शरद यादव के राजनीतिक जीवन, सामाजिक संघर्ष और लोकतंत्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया। इस अवसर पर जदयू के जिलाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने उनके कृतित्व को याद करते हुए कहा कि "शरद यादव अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया था। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। शरद यादव तीन बार  राज्यसभा के सदस्य रहे थे. वहीं, वे सात बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने कहा कि बिहार के सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के संस्थाप...

फॉर्मर आईडी पंजीकरण में आई तेजी,बीडियो ने कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश

चित्र
🔴 शिविर में एग्री स्टेक पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण सुबह में  परेशान दिखे किसान। 🔴 दोपहर के बाद सर्वर सही होने के बाद फार्मर रजिस्ट्रेशन में आई तेजी।  रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा एग्री स्टेक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री  कार्यों में दूसरे दिन तेजी देखी गई। पदाधिकारी शिविर का जायजा लेते रहे। ▪️ शुक्रवार को हुआ पंजीकरण: समाचार लिखे जाने तक  शुक्रवार को देर शाम  खाड़ा पंचायत में 23,बुधामा में 22,नयानगर में 35,शाहजादपुर में 25 किसानों का फार्मर आईडी पंजीकरण का कार्य किया गया। ▪️ गुरूवार को पंजीकरण: वहीं गुरूवार को फार्मर आईडी पंजीकरण खाड़ा- शुन्य,बुधामा-5,नयानगर-32 एवं शाहजादपुर-शुन्य रहा था। शिविर में फार्मर आईडी पंजीकरण और ई-केवाईसी के किए जा रहे कार्य का उदाकिशुनगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी लाल पंडित एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार खाड़ा पंचायत के विकास भवन तथा नयानगर पंचायत के पंचायत भवन में निरीक्षण किया।  जहां सर्वे अमीन अमनकुमार,कृषि समन्वयक मनीष कुमार, कार्...

फॉर्मर आईडी पंजीकरण हेतु आयोजित शिविर में किसानों की लगी भीड़, बीपीआरओ ने लिया जायजा

चित्र
🔴  एग्री स्टेक का सर्वर कार्य नहीं करने पर खाड़ा में फार्मर आईडी पंजीकरण रहा शून्य। 🔴  प्रथम चरण का  9 जनवरी को अन्तिम शिविर  । 🔴 द्वितीय चरण 18 जनवरी से 21 जनवरी के बीच लगेगा पुनः शिविर। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा,बुधामा,नयानगर एवं शाहजादपुर पंचायत में गुरुवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा एग्री स्टेक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों हेतु शिविर आयोजित की गई।  शिविर की अध्यक्षता खाड़ा पंचायत में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,बुधामा में मुखिया पंकज कुमार सिंह, शाहजादपुर में मुखिया प्रतिनिधि जय-जय राम यादव एवं नयानगर में रूपेश कुमार झा ने की।  खाड़ा पंचायत के विकास भवन में जहां सर्वे अमीन अमन कुमार व कृषि समन्वयक मनीष कुमार,बुधामा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में अंचल अमीन सदानंद कुमार व कृषि सलाहकार परमानंद मंडल,शाहजादपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में सर्वे अमीन विकास कुमार शर्मा और नयानगर पंचायत के पंचायत भवन में राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार व किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक शिविर में मौजूद रहे। इसी...

''गुड गवर्नेंस डे" पर कृषकों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी

चित्र
🔴 किसान होंगे जैविक खेती से मजबूत : शंकर। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित क़ृषि कार्यालय में "गुड़ गवर्नेंस डे" को जय जवान,जय किसान जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान बिषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कृषि कार्यालय उदाकिशुनगंज में गुरूवार को आयोजित संगोष्ठी में आत्मा के बीएओ शंकर कुमार की गरिमामई उपस्थिति में अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने की।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आत्मा के बीएओ शंकर कुमार ने कहा कि 'ऑर्गेनिक फार्मिंग’ जैविक खेती कृषि की वह पद्धति है, जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ प्राकृतिक संतुलन को कायम रखते हुए भूमि, जल एवं वायु को प्रदूषित किये बिना दीर्घकालीन व स्थिर उत्पादन प्राप्त किया जाता है। इस पद्धति में रसायनों का उपयोग कम से कम व आवश्यकतानुसार किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती से मजबूत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उदाकिशुनगंज बीएओ राजेश कुमार ने कहा कि दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में, बिहार को एक जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाला राज्य बनाने का  सरकार का प्रयास है। इस अवसर पर एसी म...

बांग्लादेश में हिन्दू युवक को पीट-पीटकर हत्या मामले भाजपाईयों ने खाड़ा में निकाला आक्रोश मार्च

चित्र
🔴 भाजपाईयों ने पैदल मार्च में लगाया बंगलादेश सरकार होश में आओ का नारा।  रिपोर्ट :पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के खाड़ा शक्ति केंद्र में गुरुवार को समय करीब साढ़े 3 बजे शाम में भाजपाईयों ने बांग्लादेश में हिन्दू युवक की पीट-पीटकर कर हत्या मामले में पैदल मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर के आवास से घूमते हुए बैंक चौक व  भिन्न-भिन्न स्थानों से पैदल भ्रमण करते हुए समाप्त किया गया। आक्रोश मार्च शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आक्रोश मार्च  भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व भाजपा नेता अरविंद सिंह की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित हुई। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास नामक एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद उसके शव को जलाने की घटना के विरोध में मधेपुरा जिला के विभिन्न मंडलों और शक्ति केंद्र में आक्रोश मार्च निकाला गया। इसी परिप्रेक्ष्य में खाड़ा शक्ति केंद्र में बांग्लादेश के विरोध में आक्रोश मार्च गुरुवार को निकालकर विरोध-प्रदर्शन क...

वीर बाल दिवस पर बच्चों के बीच कार्यक्रम का हुआ आगाज

चित्र
🔴 विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच आयोजित की गई  प्रतियोगिता। रिपोर्ट: संजीव कश्यप/मधेपुरा। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के बैनर तले जिला शिक्षा पदाधिकारी मधेपुरा के निर्देशानुसार उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  इसी कड़ी में प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत खाड़ा पुरानी बाजार उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम के अगुवाई में स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से बच्चों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।  इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का उत्सव भारत के भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों के सम्मानित करने के लिए मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय उत्सव  के कार्यक्रम में सभी लोगों को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार इस योजना का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं का पोषण करना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना, और...

स्वास्थ्य सेवा कार्य के लिए सम्मानित हुए डॉ. नवीन

चित्र
🔴स्वास्थ्य सेवा के लिए उत्कृष्ट प्रमाण पत्र से सम्मानित हुए डॉ. नवीन रिपोर्ट: संजीव कश्यप/मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वरीय चिकित्सक व सोनवर्षा राज के वरिष्ठ चिकित्सक, जेनरल फिजिशियन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन कुमार को राजधानी पटना स्थित ज्ञान भवन में ऑल इंडिया चेस्ट सोसाइटी के अंतर्गत नेपकॉन 25 द्वारा आयोजित  चार दिवसीय सेमिनार में स्वास्थ्य सेवा के लिए उत्कृष्ट प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।  इस सम्मान समारोह हेतु आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय थे। कोशी क्षेत्र के इस जाने माने वरीय चिकित्सक डॉ.नवीन कुमार को ऑल इंडिया चेस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार ने यह उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया। डॉ. नवीन कुमार को इस सम्मान से अलंकृत किए जाने पर क्षेत्र के कई चिकित्सा जगत के जाने माने चिकित्सक सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। इसमें प्रमुख लोगों में  उदाकिशुनगंज पीएचसी के प्रभारी चिक...

खाड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती मनाई गई,नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद

चित्र
 खाड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती मनाई गई,नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के भाजपा शक्ति केंद्र खाड़ा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी बड़ी ही भव्य तरीके से समारोह पूर्वक मनाई गई। जन्म शताब्दी शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर के आवास पर 25 दिसंबर को 2 बजे दिन में मनाई गई।  कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता त्रिभुवन मिश्रा ने की तथा मंच संचालन भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तैल चित्र पर माल्यार्पण किया साथ ही पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,भाजपा नेता अरविंद सिंह के साथ ही खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर मौजूद थे। वरिष्ठ ने...

पुरानी बाजार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्मालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

चित्र
🔴बच्चों की शैक्षणिक प्रगति,सीखने की चुनौतियों तथा उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की स्थिति पर खुली और सार्थक चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर : संजय। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित खाड़ा पुरानी बाजार उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का भव्य आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम के नेतृत्व एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सहदेव ऋषिदेव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मासिक संगोष्ठी का महत्वपूर्ण थीम--हरेक बच्चा, श्रेष्ठ बच्चा के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व ही विद्यालय के पोषक क्षेत्र के सभी अभिभावकों को आमंत्रण पत्र भी प्रधानाध्यापक की ओर से भेजा गया था,जिसमें सभी अभिभावकों से आग्रह किया गया था कि वे अपने बच्चों के विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में अनिवार्य रूप से भाग लें।  इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित अभिभा...

भाजपा मंडल महामंत्री अनिल को दी गई श्रद्धांजलि,शोकसभा में पहूंचे दर्जनों नेता और जनप्रतिनिधि

चित्र
 🔴 अनिल सादगी,सेवा और संघर्ष के प्रतीक थे : रितेश (पूर्व मुखिया) रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के बुधामा शक्ति केंद्र के बैजनाथपुर में सोमवार को भाजपा नेता सह ग्रामीण चिकित्सक अनिल गुप्ता के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  इस शोकसभा में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 🔴 भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध चौधरी ने कहा: श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण ने कहा कि अनिल गुप्ता भाजपा के एक कर्मठ,ईमानदार और जन समर्पित नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ बनने का कार्य किया। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ उन्होंने क्षेत्र के विकास,शिक्षा,स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव के लिए निरंतर कार्य किया। 🔴 भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ...

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ददन ने किया योगदान,किया गया भव्य स्वागत और अभिनन्दन

चित्र
🔴 खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ददन का हुआ भव्य स्वागत और अभिनन्दन। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा में संचालित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार केशरी के तबादला के बाद सोमवार को नए शाखा प्रबंधक ददन कुमार झा ने शाखा में पदभार ग्रहण किया। शाखा प्रबंधक ददन मधेपुरा जिला के ग्वालपाड़ा शाखा से तबादला होकर खाड़ा शाखा में योगदान किए हैं।  श्री झा कहते हैं कि वो पहला योगदान वर्ष 2014 में दरभंगा जिला के लहरिया सराय शाखा में दिया था। उसके बाद उनका भिन्न-भिन्न शाखा में पदस्थापना हुआ और वर्तमान में सोमवार 22 दिसंबर 2025 को खाड़ा शाखा में योगदान दिए।  उन्होंने पत्रकार के प्रश्न के जबाव में कहा कि शाखा में व्यवसायिक उपलब्धि तब ही संभव होगा जब ऋण वापसी भी सही समय से ऋण धारक करते रहें। उन्होंने कहा कि हम सभी जमाकर्ताओं का हरवक्त बैंक से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान ससमय करने को तत्पर रहेंगे। 22 दिसंबर सोमवार को मकान मालिक राना झा,शाखा के खजांची विकास आर्यन,शिवेन्द्र सिंह,विवेक कुमार सिंह सहित गणमान्य ग्रामीणों ने संय...