निधन: अस्तांचलगामी सूर्योपासना के दिन खाड़ा के सरपंच पति मंजय दुनियां से लिया विदा,पसरा सन्नाटा
🔴 सरपंच पति मंजय प्रसाद सिंह के असामयिक निधन से खाड़ा में छठ पर्व में छाई रही उदासी। 🔴 सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह के निधन से छठ पर्व रहा उदासीन। रिपोर्ट : डेस्क दैनिक आजतक। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह उम्र करीब 60 वर्ष का असामयिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनका निधन सोमवार के करीब दस बजे सुबह हुआ। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह इनको कुछ शारीरिक परेशानियां हुई थी। इनके बिगड़ते हालात को देख स्वज़न चिकित्सक से सलाह लेने हेतु सहरसा रवाना हुए। चिकित्सक के पास पहूंचने से पहले ही वो छठ पर्व के संध्या अर्घ्य के दिन सुबह दम तोड़ चुके थे। पत्नी,बच्चों सहित स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सरपंच मुन्नी देवी बार-बार हमें भी मार दो,सूई दे दो हम भी मर जाएंगे कहकर छाती पीट-पीटकर रो-रो कर बेहोश हो रही थी। मंजय प्रसाद सिंह खाड़ा के पूर्व डाकपाल स्व.बम बहादुर सिंह का सबसे कनिष्ठ पुत्र था। वर्ष 2021 में उनकी पत्नी मुन्नी देवी खाड़ा ग्राम कचहरी की सरपंच चुनी गई थी। श्री सिंह को एक पुत्र अमित कुमार सिंह और एक पुत्री रूपा स...