चुनाव 2025 : नरेन्द्र नारायण यादव आलमनगर से विधानसभा की उम्मीदवारी दर्ज कराई, समर्थकों को किया संबोधित

🔴 एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव ने किया नामांकन, समर्थको और मीडिया से हुए रुबरु ।


🔴 एनडीए प्रत्याशी के रूप में आठवीं वार किया नामांकन दाखिल।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।


बिहार विधानसभा चुनावी दंगल 2025 में शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल किया।

नामांकन के समय पूर्व विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष व एनडीए उम्मीदवार नरेंद्र नारायण यादव के इन्तजार में खड़े जदयू नेता मोहन कुमार ठाकुर,भाजपा नेता चंदन कुमार झा,जदयू नेता बबलू यादव,सुभाषचन्द्र सिंह,ललित नारायण ठाकुर,रविन्द्र कुमार सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,मुकेश कुमार सिंह,बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह,जितेन्द्र कुमार सिंह,विवेक कुमार सिंह,डॉ अमर कुमार अमर सहित सैकड़ों समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।


▪️ एनडीए उम्मीदवार नरेन्द्र नारायण यादव ने मीडिया और समर्थकों व कार्यकर्ताओं को किया संबोधित :

नामांकन दाखिल करने के बाद तथा समर्थकों के स्वागत के उपरांत एनडीए उम्मीदवार नरेन्द्र नारायण यादव ने मीडिया से कहा कि मुझपर हमारे नेता नीतीश बाबू ने विश्वास किया साथ ही एनडीए के सभी नेता ने भी विश्वास किया और फिर से उम्मीदवार बनाया। मैं लोकतंत्र में जनता को भगवान मानता हूं। जन में जनार्दन है नर में नारायण है। उन्होंने कहा कि मैं नि:स्वार्थ, निश्कपट भाव से जहां तक हुआ जनता की सेवा की है। चाहे किसी दल का हो,किसी धर्म का हो या किसी जगह का हो। श्री यादव ने कहा कि आलमनगर की जनता ने 1995 से 2025 तक मुझे विधायक चुना। इस दरम्यान मैं विभिन्न पदों पर कार्य किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो बिहार और देश की जनता के लिए काम किया उसको लेकर जनता के बीच जाउंगा।
इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

▪️उनके राजनैतिक जीवन पर एक नजर:

नरेन्द्र नारायण यादव राजनीति में एक लंबी यात्रा के बाद 1995 में पहली बार आलमनगर से विधायक बने थे। तब से लगातार जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर जीतते आ रहे हैं। उसके बाद साल 2005 में नीतीश सरकार में पहली बार मंत्री बनने का उन्हें मौका मिला। उनको ग्रामीण कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और इसके बाद 2010-2014 तक राजस्व और भूमि सुधार के साथ ही लॉ डिपार्टमेंट के मंत्री के तौर पर कार्यरत रहें। 2019 में उन्हें कानून और लघु जल संसाधन मंत्री का दायित्व दिया गया था।फरवरी 2024 में वे निर्विरोध रूप से बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। इनकी छवि एक साफ सुथरे और अनुभवी नेता की है।

इनके आलमनगर से जीत हेतु भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,मिठन ऋषिदेव,ज्योतिष झा, दिलीप मेहता सहित सैकड़ों समर्थकों ने अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह