विधानसभा चुनाव : आलमनगर विधानसभा से नरेन्द्र नारायण यादव शुक्रवार को करेंगे नामांकन
🔴 नरेन्द्र नारायण यादव 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन।
🔴 एनडीए प्रत्याशी के रूप में आठवीं वार करेंगे नामांकन।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
बिहार विधानसभा चुनावी दंगल 2025 का आगाज बिहार में 10 अक्टूबर प्रथम चरण नामांकन से शुरू हो चुका है। इसी परिप्रेक्ष्य में मधेपुरा संसदीय क्षेत्र के 70 आलमनगर विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी के रूप में जदयू की ओर से नरेंद्र नारायण यादव का नामांकन 17 अक्टूबर शुक्रवार को करीब 11 बजे तय है।

🔴 नरेन्द्र नारायण यादव का जीवन और राजनीति काल :
मीडिया को मिली जानकारी से नरेंद्र नारायण यादव का 16 जनवरी 1951 को मधेपुरा जिले के बालाटोल गांव में जन्म हुआ था । छात्र जीवन से ही वो पॉलिटिक्स में सक्रिय रहे। बताते चलें कि 74 वर्षीय नरेंद्र नारायण यादव बिहार की राजनीति के उन दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी चुनावी जिंदगी में हार नहीं देखी। उन्होंने लगातार सात बार आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। श्री यादव 1967-68 के जयप्रकाश आंदोलन में भी भाग लिया और यहीं से राजनीति की ओर उनका रुझान बढ़ा। इनकी पढ़ाई लिखाई भी उस समय के हिसाब से काफी अच्छी रही। इन्होंने विज्ञान से ग्रेजुएशन यानी बीएससी की डिग्री ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से 1974 में प्राप्त की। 1978 से लेकर 1995 तक नरेंद्र नारायण यादव लगातार प्रखंड प्रमुख रहे। राजनीति में एक लंबी यात्रा के बाद 1995 में पहली बार आलमनगर से विधायक बने और तब से लगातार जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर जीतते आ रहे हैं।
🔴 पहली बार 2005 में मंत्री बने:
नरेंद्र नारायण यादव को साल 2005 में नीतीश सरकार में पहली बार मंत्री बनने का मौका मिला। उन्हें ग्रामीण कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद 2010-2014 तक राजस्व और भूमि सुधार के साथ ही लॉ डिपार्टमेंट के मंत्री के तौर पर कार्यरत रहें। 2019 में उन्हें कानून और लघु जल संसाधन मंत्री का दायित्व दिया गया था।
🔴 निर्विरोध बने थे 2024 में बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष :
फरवरी 2024 में वे निर्विरोध रूप से बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। इस चुनाव में उन्हें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का समर्थन मिला। इनकी छवि एक साफ सुथरे और अनुभवी नेता की है।
इनके आलमनगर से नामांकन एवं जीत हेतु वरीय जिला उपाध्यक्ष जदयू मोहन कुमार ठाकुर,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,खाड़ा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,बुधामा के पूर्व सरपंच मुकेश कुमार सिंह,खाड़ा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिनोद कुमार मंडल,नागो मेहता,मिठन ऋषिदेव,राजकिशोर राम, रंजित कुमार ठाकुर,प्रमोद पासवान, दिलीप मेहता सहित अन्य ने अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक