मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पंचायत सरकार भवन का किया गया लोकार्पण और विवाह मंडप का किया गया शिलान्यास

🔴 विडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का किया गया लोकार्पण।

🔴 विवाह मंडप योजना अन्तर्गत विवाह मंडप का भी पंचायत में किया गया शिलान्यास।

🔴 विवाह मंडप का फीता काटकर नीव रखते मुखिया एवं पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण देखते लोग।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के पश्चिमी पंचायत अन्तर्गत खाड़ा,बुधामा, शाहजादपुर और नयानगर में एक अक्टूबर बुधवार को समय करीब साढ़े ग्यारह बजे पटना द्वारा आयोजित लाइव टेलीकास्ट को जनता को दिखाया गया।

इसी परिप्रेक्ष्य में खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर की मौजूदगी में वार्ड नंबर-1 में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के लोकार्पण और विवाह मंडप के शिलान्यास को पटना से प्रसारित वीडियो टेलीकास्ट को उपस्थित जनता को दिखाया गया। विवाह मंडप के शिलान्यास के अवसर पर ध्रुव कुमार ठाकुर ने फीता काटा और ईंट की बुनियाद रखकर शिलान्यास कार्यक्रम को पूर्ण किया।

मुखिया ध्रुव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पंचायत में नव निर्मित पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि इस लाइव टेलीकास्ट में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि थे। श्री ठाकुर ने कहा कि पंचायत में किसान, मजदूर और गरीब परिवार के लड़की के विवाह हेतु यह विवाह मंडप खर्च को कम करने में बेहद सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता चंदन कुमार झा,संजीव कुमार कश्यप, विवेक कुमार सिंह,वर्तमान उपमुखिया कंपनी मुखिया,उपसरपंच सुनील पासवान,पूर्व सरपंच ललित नारायण राम, डॉ राजेश कुमार गुप्ता,काशी केशरी,बद्री केशरी, सज्जन अग्रवाल,विलास मेहता,अरुण तांती, कैलाश मेहता,छोटी ऋषिदेव, राजकिशोर राम, रंजित कुमार ठाकुर सहित सैंकडों लोग उपस्थित रहे।

वहीं बुधामा पंचायत में मुखिया पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में वीडियो टेलीकास्ट को जनता को दिखाया गया। इस टेलीकास्ट के माध्यम से नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण किया गया एवं विवाह मंडप योजना अन्तर्गत विवाह मंडप का शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वरदान साबित होगा।

इस कार्यक्रम के अवसर पर बुधामा पंचायत सरकार भवन में वर्तमान सरपंच मनोज कुमार सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण, मिथुन कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

इधर नयानगर पंचायत में अर्धनिर्मित पंचायत सरकार भवन के बगल में विवाह मंडप योजना अन्तर्गत विवाह मंडप का शिलान्यास मुखिया प्रतिनिधि रूपेश कुमार झा की उपस्थिति में वीडियो टेलीकास्ट को दिखाकर किया गया। उन्होंने कहा कि विवाह मंडप योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहतर योजना है जो गरीब-गुरूओं के बच्ची के शादी हेतु बेहतर स्थल साबित होगा।

इस अवसर पर प्रियव्रत शर्मा,शिवजी मंडल,अरविंद मंडल,नरेश दास,मुकेश झा,कैलाश मंडल,पंचायत सचिव मुरारी कुमार,विन्देश्वरी शर्मा सहित अन्य मौजूद थे और सभी ने इस योजना को सराहा और इसपर खुशी जताई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह