निधन: अस्तांचलगामी सूर्योपासना के दिन खाड़ा के सरपंच पति मंजय दुनियां से लिया विदा,पसरा सन्नाटा
🔴 सरपंच पति मंजय प्रसाद सिंह के असामयिक निधन से खाड़ा में छठ पर्व में छाई रही उदासी।
🔴 सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह के निधन से छठ पर्व रहा उदासीन।
रिपोर्ट : डेस्क दैनिक आजतक।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह उम्र करीब 60 वर्ष का असामयिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनका निधन सोमवार के करीब दस बजे सुबह हुआ।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह इनको कुछ शारीरिक परेशानियां हुई थी। इनके बिगड़ते हालात को देख स्वज़न चिकित्सक से सलाह लेने हेतु सहरसा रवाना हुए। चिकित्सक के पास पहूंचने से पहले ही वो छठ पर्व के संध्या अर्घ्य के दिन सुबह दम तोड़ चुके थे। पत्नी,बच्चों सहित स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सरपंच मुन्नी देवी बार-बार हमें भी मार दो,सूई दे दो हम भी मर जाएंगे कहकर छाती पीट-पीटकर रो-रो कर बेहोश हो रही थी।
मंजय प्रसाद सिंह खाड़ा के पूर्व डाकपाल स्व.बम बहादुर सिंह का सबसे कनिष्ठ पुत्र था। वर्ष 2021 में उनकी पत्नी मुन्नी देवी खाड़ा ग्राम कचहरी की सरपंच चुनी गई थी। श्री सिंह को एक पुत्र अमित कुमार सिंह और एक पुत्री रूपा सिंह है। अपने पीछे पुत्र-पुत्री, नाती-पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ अचानक दुनियां को छोड़ चल बसे।
निधन की खबर सुनते ही पंचायत के जनप्रतिनिधि,क्षेत्रीय जनता एवं शुभचिंतकों का तांता लग गया।
सरपंच प्रतिनिधि के असामयिक निधन का समाचार ने पंचायत ही नहीं क्षेत्र भर के लोगों के दिलों को छठ पर्व पर झकझोर दिया।
खबर सुनते ही खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत सिंह,भाजपा नेता चंदन कुमार झा,पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,बुधामा कैंप के पूर्व प्रभारी जिउत राम,राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चंदन सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार अनुज,सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,जदयू नेता सह सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,पूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह,समाजसेवी ध्रुव कुमार झा,रविन्द्र सिंह उर्फ बौवा,राजेश रंजन उर्फ सोना,अनंत झा,गोपालचंद्र झा,दिनेश झा सहित सैकड़ों लोग जिज्ञासावश पहूंचकर शोक-संतप्त परिवार से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाया और दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि दी।
इधर मंजय प्रसाद सिंह के निधन की खबर सोमवार को सुनते ही आलमनगर विधानसभा एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव दिन के करीब सवा चार बजे इनके आवास पर पहूंचकर शोक-संतप्त परिवार से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाया और दिवंगतों को पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने संत तुलसीदास एवं संत कबीर की कुछ पंक्ति को उद्धरित किया। उन्होंने तुलसीदास की पंक्ति "हानि-लाभ, जीवनु-मरनु,जसु-अपजसु विधि हाथ।" फिर संत कबीर की पंक्ति से बताया कि "आए हैं सो जाएँगे, राजा रंक फकीर। एक सिंहासन चढ़ी चले,एक बँधे जात जंजीर।।" श्री यादव ने कहा कि मंजय बाबू सदा जनता की सेवा में लगे रहते थे। उनके असमय चले जाने से परिवार पर वज्रपात हो गया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ दिवंगतों के प्रति एक मिनट का मौन धारण किए तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।
इनका दाह संस्कार मंगलवार को करीब एक बजे दिन में अपने निज ग्राम खाड़ा में किया गया।
इस अवसर पर आलमनगर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर आजाद,युवा नेता आदित्य नारायण यादव,सुबोध चौधरी गणगण,जनार्दन राय,बुधामा के मुखिया पंकज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह रितु,ललित नारायण ठाकुर,हीरा प्रसाद सिंह,प्रेम सिंह,डॉ.अमर कुमार अमर,डॉ.राजेश गुप्ता, शाहजादपुर सरपंच विद्याकर शर्मा, डॉ. सच्चिदानंद भारती,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,शंभू प्रसाद सिंह,नवल-किशोर सिंह,विक्रम सिंह (पूर्व करनी सेना प्रदेश अध्यक्ष), मुखिया पचहरी जमशेद आलम, उमाकांत सिंह,सरपंच सुशील मंडल, अशोक सिंह, शशिधर झा,विक्रम सिंह, प्रमोद पासवान,मु.आसीन, फैयाज,अश्फाक आलम सहित सैकड़ों गणमान्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर परिवार के कल्याण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक