खाड़ा मनरेगा भवन में सबकी योजना सबका विकास के तहत विशेष ग्राम सभा आयोजित, विभिन्न विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

🔴खाड़ा बरहकोल में बने मनरेगा भवन में महात्मा गांधी की जयंती पर ग्राम सभा हुई आयोजित।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क ।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर-1 बरहकोल में स्थित मनरेगा भवन में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार एवं सचिव बिहार सरकार तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी मधेपुरा के सामाजिक न्याय एवं आर्थिक विकास का दृष्टिकोण रखते हुए वित्तीय वर्ष 2026 - 2027 के लिए गांधी जयंती एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती के शुभ अवसर पर सबकी योजना सबका विकास के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। 

ग्राम सभा खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर मुखिया ध्रुव ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बारी बारी से सभी उपस्थित वार्ड सदस्य और ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किए।

🔴 मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर कहते हैं: 

इस मौके पर खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने उपस्थित जनता को  संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी सत्य एवं अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई हमें भी उनके रास्ते पर चलकर अपने पंचायत को आगे बढ़ाने में सहायक बनना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी। आम सभा में कई योजनाओं की जानकारी देते हुए नौ लोगों को करीब तीन- तीन डीसमल जमीन उपलब्ध कराने की भी चर्चा की।

🔴 विकास भवन में भी महात्मा गांधी की मनाई गई जयंती:

इधर दुर्गेश मंडल की अध्यक्षता तथा सूरज कुमार की मौजूदगी में खाड़ा वार्ड नंबर-4 स्थित विकास भवन में भी मोहन दास करमचंद गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जहां दुर्गेश ने बच्चों की स्वास्थ्य और शिक्षा पर प्रकाश डाला वहीं सूरज ने शिक्षित होकर आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता अपनाने की बात कही। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर खाड़ा पंचायत के पंचायत सचिव माया कुमारी,कार्यपालक सहायक कृष्ण कुमार,वार्ड सदस्य रणजीत ठाकुर,राजकिशोर राम, छोटी ऋषिदेव,बेचन मंडल,भाजपा नेता सी.के.झा,उपमुखिया कंपनी मुखिया, संजय मेहता,अरुण तांती,छोटी मुखिया सहित सैकड़ों दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह