नरेन्द्र नारायण यादव क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहुंचे शाहजादपुर,गिरीश सिंह की माता के निधन पर जताया शोक
🔴 नरेन्द्र नारायण यादव का क्षेत्र भ्रमण जारी,पहुंचे शाहजादपुर।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के शाहजादपुर निवासी भाकपा नेता स्व.देवता प्रसाद सिंह की धर्म पत्नी तथा समाजसेवी गिरीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की माता जी शांति देवी के निधन की खबर सुनते ही नरेन्द्र नारायण यादव ने मोबाइल से जानकारी ली थी। तत्पश्चात क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधवार की रात्रि को शाहजादपुर गिरीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के निज आवास पर पहूंचकर शोक-संतप्त परिवार से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाया और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इधर मंगलवार की देर रात्रि भाजपा के जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,मंडल के महामंत्री रमण कुमार झा,सेवानिवृत्त शिक्षक सह भाजपा नेता हीरा प्रसाद सिंह,प्रेम कुमार सिंह,हीरा प्रसाद सिंह सहित अन्य ने भी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगतों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताते चलें कि समाजसेवी पप्पू सिंह की माता शांति देवी का निधन पिछले शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे हो गया था । वे 85 वर्ष की थी,साथ ही पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक