विधानसभा चुनाव : एनडीए चुनाव कार्यालय का रहटा में किया गया फीता काट कर उद्घाटन

🔴 एनडीए चुनाव कार्यालय उद्घाटन के मौके पर नरेन्द्र नारायण यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के रहटा चौक पर प्रथम एनडीए कार्यालय का उद्घाटन जदयू के वरिष्ठ नेता जनार्दन राय ने आलमनगर विधानसभा एनडीए के प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव के मौजूदगी में किया।

जहां उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने किया वहीं मंच संचालन लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष प्रतीक सिंह ने किया।

बताते चलें कि बुधवार को उद्घाटन समारोह के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आलमनगर विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव का पुष्प माला पहनाते हुए गर्मजोशी से नरेंद्र नारायण यादव ज़िंदाबाद, नीतिश कुमार ज़िंदाबाद, नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद,एनडीए गठबंधन ज़िंदाबाद आदि के नारे लगाए।

इस मौके पर नरेन्द्र नारायण यादव ने क्षेत्र में हुए विकास का उल्लेख किया। जिसमें सड़क,बिजली, अस्पताल,रोजगार,सरकारी नौकरी सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए गए बिहार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुल-पुलिया,सड़क निर्माण सहित क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि खाड़ा में एपीएचसी निर्माण,आलमनगर-माली सड़क निर्माण तथा किसानों के कम व्यय पर फसल के सिंचाई हेतु खेत तक ले जाए गए बिजली का कनेक्शन,गरीबों को पांच किलो अनाज, किसान सम्मान निधि,जीविका को सरकार द्वारा 10 हजार रूपए दिए जाने से लेकर आयुष्मान कार्ड से गरीबों के इलाज होने तक की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सरकार तथा क्षेत्र के इसी विकास कार्य को लेकर जनता के बीच सभी कर्मयोगी कार्यकर्ताओं के साथ जाने की बातें कहीं।

इस कार्यक्रम में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,नेता जनार्दन राय,जिला के वरीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार ठाकुर,जदयू नेता बबलू यादव,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,हम के प्रखंड अध्यक्ष तपेश्वर ऋषिदेव,हरिलाल मंडल (भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष), ब्रजेश मंडल (भाजपा जिला मंत्री),प्रमीला देवी (भाजपा जिला मंत्री),अशोक सिंह सहित अन्य ने बारी-बारी से अपनी बात रखी और तीर छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर बबलू सिंह (पूर्व मुखिया),आलोक यादव (पूर्व मंडल अध्यक्ष जदयू),राजीव कुमार,धीरेन्द्र ठाकुर, सुजीत मेहता,दिलीप मेहता,शिवकुमार महतो,बिनोद मंडल,प्रवीण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व जनता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)