अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने उदाकिशुनगंज की जनता के सहयोग को सराहा,कहा धन्यवाद
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
मधेपुरा जिला अन्तर्गत उदाकिशुनगंज अंचल के अंचलाधिकारी हरिनाथ राम का स्थानांतरण हो गया। उन्होंने उदाकिशुनगंज में राजस्व अधिकारी से लेकर अंचल अधिकारी के पद तक को सुशोभित किया। उनको उदाकिशुनगंज बालविकास परियोजना में सीडीपीओ के पद का भी प्रभार पर रहने और कार्य करने का सुअवसर भी प्राप्त हुआ था।
उन्होंने कहा कि सीडीपीओ उदाकिशुनगंज के पद पर कार्य करते हुए उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उस अनुभव को आजीवन वो याद रखेंगे। मीडिया से उन्होंने बातचीत के क्रम में आगे बताया कि उदाकिशुनगंज मेरे लिए सिर्फ कार्यस्थल नहीं,बल्कि एक परिवार जैसा रहा। श्री राम अंचलाधिकारी पद पर रहते हुए अनेक साथियों, जनप्रतिनिधियों,मीडियाकर्मी बंधुओं,वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों से बहुत कुछ सीखने की भी बातें स्वीकार की। कुछ के साथ उनका कटु अनुभव भी रहा जिसे उन्होंने भूल जाना ही बेहतर कहा। उन्होंने कहा कि यद्यपि वो अनुभव हमेशा उन्हें सीख देती रहेगी।
इस दरम्यान अंचल बिहारीगंज एवं पुरैनी में भी प्रभारी अंचलाधिकारी के रूप में उन्होंने कार्य किया। इन दोनों अंचलों में भी उन्हें अविस्मरणीय सहयोग मिला। इसके लिए उन्होंने तीनों अंचलों के सभी मीडियाकर्मी बंधुओं जनप्रतिनिधियों, कार्यालय कर्मी एवं सहयोगियों को कोटि कोटि साधुवाद दिया है।
उन्होंने कहा कि स्थानांतरण लेते हुए हृदय में अनेक स्मृतियाँ संजोए जा रहा हूँ। मधेपुरा जिला में बिताए गए हर पल मेरे जीवन की एक अमूल्य पूँजी रहेगी। भविष्य में भी आपका स्नेह और शुभकामनाएँ ऐसे ही मिलती रहेंगी।
अंत में उन्होंने एक बार पुनः उदाकिशुनगंज की जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मियों और जनता को दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जाने अनजाने में मन, वचन,कर्म या किसी तरह की गलती हुई हो तो करबद्ध प्रार्थना है क्षमा कीजिएगा। मैं मानव हूं और मानवीय भूल हो ही जाती है,इस नाते कोई न कोई गलती जरूर हुई
होगी। हृदय पर मत लीजिएगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,वरीय पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उदाकिशुनगंज के सांसद प्रतिनिधि सह जदयू नेता बबलू यादव एवं जदयू नेता मोहन कुमार ठाकुर आदि ने उदाकिशुनगंज में अंचलाधिकारी के कार्यकाल को विशेषकर सड़कों का अतिक्रमण और सरकारी कार्यों हेतु सरकारी भूमि सत्यापन की गति तथा जनता के अन्य राजस्व एवं अंचल के कार्य हेतु त्वरित कार्रवाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।
।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक