विसर्जन : मां दुर्गे की हुई विदाई,श्रीराम कथा श्रवण करने को पहुंचे थे विधायक नरेन्द्र नारायण यादव

🔴 नवमी की रात बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव नयानगर कथा स्थल पर पहुंचे और कथा श्रवण की।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर सहित पश्चिमी क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र दस दिनों से बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 

नयानगर स्थित मां भगवती के प्रांगण में दस दिनों तक राम कथा का गुण गान चित्रकुट से पधारी कुमारी अल्का द्विवेदी (सिद्धी) के द्वारा किया गया। इस समय भजन कीर्तन के साथ मां भगवती के जयकारों और श्रीराम कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया।

वहीं नवमी की रात बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव नयानगर मंदिर परिसर में हो रहे कथा स्थल पर पहुंचे और मां भगवती तथा श्रीराम प्रभु को स्मरण करते हुए कुमारी अल्का द्विवेदी से आर्शीवाद प्राप्त किए। 

उन्होंने कथा मंच से भक्तगणों को अपने संबोधन में कहा कि जब प्रभु की असीम कृपा होती है तो इस तरह का कार्यक्रम आयोजित की जाती है। उन्होंने बिहार के गौरवशाली इतिहास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने नयानगर मां भगवती से लेकर, सिंहेश्वर बाबा,नालंदा विश्वविद्यालय,गया जी, विद्यापति की भक्ति,मां सीता की जन्मस्थली जनकपुर तथा नरसिंह भगवान आदि की कहानी को प्रमुखता से भक्तों को बताया। उन्होंने बिहार के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का बखूबी उल्लेख कर महिमा मंडित करते हुए कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के दिलों को जीत लिया। 

इस मौके पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी नेता चन्दन कुमार झा,पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,सुमन कुमार सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,आदित्य नारायण यादव, मंडल महामंत्री रमण कुमार झा, मंदिर न्यास समिति के सचिव राणा रणबहादुर सिंह उर्फ अमर सिंह,उपसचिव डॉ प्रमोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह, पुलिस बल के साथ बुधामा पुलिस केंप प्रभारी जिउत राम सहित सैकड़ों लोगों ने श्रीराम कथा अमृत का श्रवण किया।

इधर गुरुवार को मां भगवती के कलश को गाजे बाजे के साथ नयानगर,नयानगर के सिंगारपुर,खाड़ा,बुधामा तथा बुधामा के नाई टोला से भी सैकड़ों लोग नम आंखों के साथ विसर्जित किया। भक्तजनों ने जयकारे के साथ तथा तालियों के गरगराहट के साथ कलश का विधिवत विसर्जन कर मां को विदा किया। मां का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं की आँखे नम होते हुई देखी गई। 

कलश विसर्जन करने के दौरान बुधामा केम्प प्रभारी जीउत राम अपने दल बल के साथ भीड़ को नियंत्रित करते हुए दिखाई दिए। 

कलश विसर्जन के बाद श्रद्धालु माता भगवती के दर्शन कर एक दूसरे के गले मिलकर दशहरा के अन्तिम दिन खुशियां मनाई। सभी श्रद्धालु माता का महा प्रसाद लेकर अपने घर को प्रस्थान किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह