विधायक नरेन्द्र नारायण यादव पहुंचे लश्करी, आयोजित की गई अभिनंदन समारोह

🔴 लश्करी पंचायत में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेने पहुंचे बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के लश्करी पंचायत में गुरुवार 2 अक्टूबर को आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिए। नागरिक अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता जदयू के उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने किया।

विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव को फूलों की हार,मिथिला पाग तथा अंगवस्त्र पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर जदयू कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। 

इसके साथ ही जदयू के वरीय जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री के बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन ठाकुर एवं प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का बारी-बारी से साल,पाग और बुके से सम्मानित किया गया।

उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से मंच पर दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम् की गान से कार्यक्रम की शुरुआत की।

उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर इनके जयंती पर उन्हें याद किए तत्पश्चात मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से लश्करी मध्य विद्यालय के प्रांगण में बने छतदार कला मंच का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी उपस्थित जनता से स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाने से ही हम स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने अपने घर तथा आसपास की स्वच्छता हेतु जागरूकता और सहयोग करने पर जोर  दिया।इसके साथ ही स्वच्छता कर्मियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने केन्द्र सरकार तथा बिहार सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

जदयू के जिला के वरीय उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने आलमनगर विधानसभा से तीस वर्षों से जीतते आ रहे विकास पुरुष नरेंद्र नारायण यादव को पुनः आगामी विधानसभा चुनाव में पांच वर्षों के लिए चुनने और इन्हें विधानसभा से पटना भेजने का भी आग्रह किया। उन्होंने लश्करी के समाजसेवी स्व.भुवनेश्वर ठाकुर के जीवनी पर भी प्रकाश डाला और उनके कृतित्व को याद करते हुए उनका आदमकद प्रतिमा किसी जगह पर लगाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यही श्रद्धांजलि होगी। 

उपस्थित जनता ने उपाध्यक्ष से क्षेत्र के विकास को लेकर अनेक मांग भी की।
सभी उपस्थित सदस्यों ने गर्जना के साथ नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद,नीतीश कुमार ज़िंदाबाद,एनडीए गठबंधन ज़िंदाबाद, नरेन्द्र नारायण यादव ज़िंदाबाद सहित अन्य नारे लगाए।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नकुलदेव राय,सुमन कुमार मिश्र,प्रमोद मेहरा,निर्मल ठाकुर,कुन्दन राय, टुनटुन ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह