बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : खाड़ा की नतिनी बौवा सिंह की भगिनी दिव्या गौतम को भाकपा माले ने की उम्मीदवार घोषित, खुशी
🔴 पटना के दीघा से चुनावी दंगल में दिवंगत अभिनेता स्व.सुशांत सिंह की ममेरी बहन दिव्या गौतम भी उतरी ।
रिपोर्ट: सी.के.झा/पटना।
बिहार विधानसभा 2025 का प्रथम चरण उम्मीदवार के नामांकन से शुरू है। इस बार के विधानसभा चुनाव के दंगल में 15 अक्टूबर को 12 बजे दिन में दिव्या गौतम नामांकन दाखिल करेगी।
बताते चलें कि दिव्या गौतम जो मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा निवासी रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बौवा सिंह की भगिनी है को भाकपा माले ने दीघा (पटना) से विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है। माले की ओर से इसकी पुष्टि भी कर दी गई है।
🔴 दिव्या गौतम का परिचय :
दिव्या गौतम (उम्र करीब 35 वर्ष) के पिता रिटायर्ड एसडीओ (पीडब्ल्यूडी) श्री भुपेन्द्र कुमार सिंह तथा माता खाड़ा की स्व.ललिता सिंह की बड़ी बेटी व रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बौवा सिंह की भगिनी है। वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन हैं।
दिव्या मूल रूप से खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड की पूर्वी बैरन पंचायत की निवासी हैं। जो वर्तमान में पटना विमेंस कॉलेज की प्रोफेसर है।
मिल रही जानकारी से दिव्या की बोर्ड की पढ़ाई पटना डीएवी,उच्चतर माध्यमिक पटना विमेंस कॉलेज इसके साथ मास कम्यूनिकेशन भी की है। खासबात यह है कि 64वें बीपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद इन्हें जिला आपूर्ति पदाधिकारी का पद मिला था। इस पद को छोड़ वो प्रोफेसर बनना ही सही समझी।
दिव्या गौतम का छात्र जीवन से ही राजनीति में दिलचस्पी था। वो आल इंडिया स्टूडेंट एसोशिएशन (AISA) से छात्र नेत्री भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2012 में AISA की ओर से पटना विश्वविद्यालय का छात्र संघ चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी।
दिव्या को 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पटना के दीघा से भाकपा माले ने उम्मीदवार बनाया है।
दिव्या के बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवार बनाए जाने पर उनके ननिहाल खाड़ा से वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,पत्रकार संजीव कुमार कश्यप, रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बौवा सिंह,पूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, सुभाषचन्द्र सिंह,भाकपा नेता सह भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा,भाकपा नेता उमाकांत सिंह,अमर सिंह,पंकज सिंह,राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह सहित अन्य ने खुशी जताई और बधाई व शुभकामनाएं दी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक