मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर,खाड़ा में आगामी मेला को लेकर मेला कमिटी गठित
🔴 चंद्र किशोर सिंह बने मेला कमिटी के अध्यक्ष तो कोषाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह व सचिव जयंत कुमार झा। 🔴 दो दिवसीय मैया जागरण आयोजन को लेकर किया गया विचार-विमर्श। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा पंचायत में दो दिवसीय काली मेला को लेकर युवा में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने विगत वर्ष भंग हुए मेला कमिटी के अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव हेतु रविवार को मंदिर परिसर में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता राघवेन्द्र झा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से दर्जनों वालेंटियर के साथ ही श्री चंद्र किशोर सिंह को मेला कमिटी का अध्यक्ष,जयंत कुमार झा को सचिव और रितेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही दो पद का नव सृजन कर चंदन कुमार झा को उपाध्यक्ष तथा वालेंटियर नियंत्रक के रुप में विश्वनाथ झा का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से पूजा कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य हेतु मेला कमिटी को पूर्णतः नियंत्रित करने हेतु प्रस्ताव भी पारित हुआ। 2026 में आगामी मैया जागरण के आयोजन को सुनकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ...