उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर एवं बुधामा में सेंट अप परीक्षा शांतिपूर्ण जारी

🔴 पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर एवं  उच्च माध्यमिक विद्यालय बुधामा में मैट्रिक एवं इंटर की सेंटअप परीक्षा शांतिपूर्ण जारी।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत स्थित पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं बुधामा पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में मैट्रिक एवं  इंटर की सेंटअप जांच परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में जारी है.श।

इस संबंध में पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा सोमवार से ही प्रारंभ है,जो कि शनिवार तक चलेगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में मैट्रिक सेंटअप के परीक्षार्थियों की संख्या 145 एवं इंटर के परीक्षार्थियों की संख्या तीनों संकाय मिलाकर कुल 191 है। 

उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय  के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार,पुनीत कुमार, मोहम्मद एहतेशान, मुरारी कुमार, दिलखुश कुमार,सहित शिक्षिका स्नेहलता कुमारी एवं चांदनी कुमारी वीक्षक के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। 

वहीँ दूसरी ओर उच्च माध्यमिक विद्यालय बुधामा में भी सेंटअप परीक्षा शांतिपूर्ण जारी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.अशोक कुमार भारती ने बताया कि मैट्रिक के सेंटअप परीक्षा में कुल 42 छात्र छात्राएं हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है। विद्यालय के वरीय शिक्षक अनोज कुमार यादव,अजीत कुमार, सनम कुमार,बलवीर कुमार एवं शिक्षिका ईशा श्रुति परीक्षा में वीक्षक के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रथम पाली में गणित एवं द्वितीय पाली में अंगेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी

सारेगामापा के अंतिम 12 में पहुंची खाड़ा की बेटी श्रद्धा श्री, लोगों ने दी शुभकामनाएं