धर्म-कर्म : महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज का 141वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न
🔴 खाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महर्षि मेंही जयंती धूमधाम से मनाई गई। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। आधुनिक युग के महान संत और संतमत के दैदीप्यमान नक्षत्र सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज का 141वां जन्मोत्सव उनके अनुयायियों द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत ही नहीं विभिन्न क्षेत्रों में महर्षि मेंही जन्मोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने घूमकर महर्षि मेंही व धर्म से संबंधित विभिन्न नारे लगाए। इसी परिप्रेक्ष्य में सुखासनी वार्ड नंबर 12 स्थित सत्संग मंदिर और खाड़ा बाजार वार्ड नंबर-4 स्थित सत्संग भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्सव का शुभारंभ सुबह सत्संग मंदिर परिसर से एक भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा सुखासिनी में जहां अमित कुमार,डॉ.अशोक कुमार वहीं खाड़ा में शुशील अग्रवाल व गोपाल केशरी आदि दर्जनों सत्संग प्रेमियों के नेतृत्व में निकाली गई। सुखासनी से प्रारंभ होकर कोपा और बराही होते हुए पुनः सुखासनी मंदिर परिसर पहुँची। इस दौरान "महर्षि मेंहीं अमर रहें" के जय...