आईबीपीएस 2025 की परीक्षा में सफलता पर दिव्यांशु रिशु को बधाई देने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी, गणमान्यों द्वारा दी जा रही बधाई
▪️रिशु को बधाई देने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी, गणमान्यों ने द्वारा दी जा रही बधाई । रिपोर्ट : संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा। (दिव्यांशु का फाईल फोटो) आईबीपीएस-2025 की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों में उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत वार्ड नं-आठ निवासी दिव्यांशु रिशु "गौतम" के प्रथम प्रयास में ही चयनित होने पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों, वरिष्ठ मीडिया कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को गौतम के खाड़ा स्थित घर पर कई शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों ने उनके दादा-दादी एवं मां-पिताजी से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मोबाइल फोन पर ही गौतम को बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किए। दिव्यांशु रिशु (गौतम) के इस सफलता पर उनके पिताजी नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सह वरीय पत्रकार चंदन कुमार झा (सी.के.झा) के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से बुधामा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह एचएससी के सीएचओ मुहम्मद सकील अख्तर को कई फलदार वृक्ष व दर्जनों फूल के पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए। सीए...