निधन : सेवा निवृत्त शिक्षक सह ज्योतिषाचार्य पंडित सुधीर झा के निधन से शोक

🔴 मुखिया ध्रुव सहित सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि ।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के ही नहीं अपितु श्रेत्र के जाने-माने विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित सह  सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर झा के निधन से  खाड़ा पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक  व्याप्त है।

पंडित श्री सुधीर झा विगत कुछ दिनों से  बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज पटना के श्री साईं हाॅस्पीटल में चल रहा था। करीब 86 वर्ष की उम्र में वो 25 फरवरी मंगलवार को दिन के करीब 2 बजे अपने निज आवास खाड़ा वार्ड नंबर-8 में अन्तिम सांस ली। 

                   (स्वजन)                   
उनकी पत्नी दूर्गा देवी रो-रो बताती है कि "पंडित जी आब नय रहल यो हमर मांग सुन भय गैल।" 

बता दें कि स्व श्री झा ने दो पुत्र संतोष झा, संजय झा तथा एक पुत्री प्रेमा देवी के साथ पतोहु,पौत्र तथा पौत्री से भरा पुरा परिवार छोर इस दुनियां से चल बसे। इनका दाह संस्कार इनके पैतृक गांव खाड़ा में 25 फरवरी को किया गया।

इस अवसर पर परिवार सहित स्वजन को सांत्वना देने खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,भूतपूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,समाजसेवी रघुनंदन मिश्र, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,कांग्रेस नेता जवाहर मिश्र,पंडित मोहनानंद झा,शशिधर झा, श्यामानंद झा,डीलर मणिकांत झा,राना झा,राजेश रंजन उर्फ सोना,उमाकांत सिंह,सुभाषचंद्र सिंह,अमर सिंह,रविन्द्र सिंह बौवा,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पासवान उनके घर पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि खाड़ा में एक विद्वत पंडित पूजनीय सुधीर बाबू एक अच्छे शिक्षक के साथ ज्योतिष भी थे।  मुखिया ने कहा कि पंडित जी खाड़ा के अग्रणी विद्वानों में से एक थे। उन्होंने इनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।

इधर शोशल मीडिया पर पंडित जी के निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेता अजीत सिंह,चंदन कुमार झा,सुबोध चौधरी गणगण,बसंत कुमार झा, सेवानिवृत्त कैशियर कालंधर झा, श्यामाकांत ठाकुर,कुमोदानंद झा, आदित्य कश्यप,नयानगर इंडेन के प्रो. रूपेश कुमार,डा.संजय कुमार सिंह, रीना सिंह,ललित नारायण ठाकुर,सूर्यकांत ठाकुर,पंडित नितिश कुमार ठाकुर, आशीष कुमार बाबूल,अमित सिंह,पवन कुमार झा,बादल सिंह,आनंद झा,मुरारी झा,कन्हैया झा,अग्रज झा,रितेश सिंह, विकास सिंह,वशिष्ठ सिंह,प्रणव झा, अजीत कुमार, सहित सैंकड़ों लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां