बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का उदाकिशुनगंज उर्मिला कुॅंज आगमन पर भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
🔴 प्रधानमंत्री के भागलपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक कर आमंत्रित करने हेतु क्षेत्रीय दौरा पर थी मंत्री।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के भाजपा दक्षिणी मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष अजीत सिंह के उदाकिशुनगंज निवास उर्मिला कुॅंज पर बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बैठक की। मंत्री व नेताओं का उर्मिला कुॅंज में भव्य स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता अजीत कुमार सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह मतस्य एवं पशुपालन मंत्री रेणु देवी एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री अमोल राय, जिला उपाध्यक्ष द्वय श्री अशोक मेहता,श्री रंजन रवि,जिला मंत्री द्वय श्री विवेकानंद सिंह,योगेन्द्र राम सहित सभी नेताओं का बुके,फूल मालाओं और अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया।
🔴 पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा:
मंत्री रेणु देवी ने सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य रुप से यह आगमन और बैठक भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोमवार को भागलपुर आगमन को लेकर मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलने और आमंत्रित करने को लेकर था। उन्होंने कहा कि सोमवार 24 फरवरी को भागलपुर में होने वाले प्रधानमंत्री के आगमन और किसान सम्मान निधि के 19 वीं किस्त जारी करने तथा इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ज्यादे से ज्यादे हो को लेकर मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय बैठक की जा रही है। उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय सदस्यों से भागलपुर आने का न्योता भी दी।
🔴 निवर्तमान अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा:
इधर भाजपा नेता सह उदाकिशुनगंज दक्षिणी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का उदाकिशुनगंज आगमन से भाजपा के पदाधिकारी और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खास जोश भर आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री सह वर्तमान पशुपालन मंत्री का आगमन 21 फरवरी शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे हुआ था। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के भागलपुर आगमन को लेकर आमंत्रण दी है। उन्होंने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से 24 फरवरी को भागलपुर चलने का आमंत्रित किया।
🔴 जिला मंत्री विवेकानन्द सिंह ने कहा:
भाजपा नेता सह जिला मंत्री विवेकानन्द सिंह ने कहा कि मंत्री रेणु देवी जी उदाकिशुनगंज के उर्मिला कुँज में पहुंची थी। जो कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने एवम् आमंत्रण देने हेतु क्षेत्रीय दौरा पर थी। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री का उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उदाकिशुनगंज उत्तरी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री ब्रजेश मंडल,ग्वालपाड़ा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री जीवन यादव,उदाकिशुनगंज नगर मंडल अध्यक्ष श्री हरिलाल मंडल, उदाकिशुनगंज उत्तरी मंडल अध्यक्ष श्री बादल कुमार,बिहारीगंज नगर मंडल अध्यक्ष श्री गौरव मोदी,बिहारीगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री सोनू झा,उदाकिशुनगंज उत्तरी महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला देवी,हेलेसर भगत,रणविजय कुमार,संजय यादव,चिंटू सिंह,चंदन कुमार सिंह एवम् दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक