महारुद्र यज्ञ: खाड़ा में ग्यारह दिवसीय महारूद्र यज्ञ हेतु मंडप भूमि पूजन संपन्न,साक्षी बने सैकडों श्रद्धालु
🔴 यज्ञ समिति अध्यक्ष रघुनंदन मिश्र ने जहां माला पहनाकर आचार्य अभिनंदन दूबे का स्वागत किया वहीं मुखिया ध्रुव ठाकुर ने मैथिल पाग से।
🔴 मंडप भूमिपूजन में उमड़े श्रद्धालु।
🔴 ग्यारह दिवसीय महारूद्र यज्ञ 2 मई से 12 मई 2025 को है प्रस्तावित।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा में मई 25 में आयोजित होने वाले ग्यारह दिवसीय महारूद्र यज्ञ को लेकर यज्ञ समिति द्वारा मंडप भूमि पूजन कर दूसरी चरण को पूरा कर ली गई।
बताते चलें कि यज्ञ प्रबंधन समिति द्वारा मई में प्रस्तावित महारूद्र यज्ञ के पहले चरण में यज्ञ स्थल पर धर्म ध्वजा की स्थापना की गई थी। दूसरे चरण में सोमवार 24 फरवरी को मंडप भूमि पूजन कर अनुष्ठान कार्य को और गति प्रदान की गई। यज्ञ का मंडप निर्माण कार्य में अब तेजी आ गई है।
🔴 आचार्य का किया गया भव्य स्वागत:
मंडप भूमिपूजन में काशी से पधारे आचार्य अभिनंदन दूबे जी के टीम का भव्य स्वागत किया गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रघुनंदन मिश्र ने जहां माला पहनाकर आचार्य का स्वागत किया वहीं मुखिया ध्रुव ठाकुर ने मैथिल पाग पहनाया।
🔴 यजमान बने महंथ झा:
मंडप भूमि पूजन अनुष्ठान में यजमान के रूप में सपत्नीक श्री महंथ झा विराजमान थे। यज्ञ मंडप भूमी पूजन से पहले यज्ञ समिति अध्यक्ष रघुनंदन मिश्र द्वारा मंडप स्थल में मिट्टी प्रदान किया गया। पूजा वेद मंत्रोच्चारण के साथ बड़ी धूमधाम से सम्पन्न किया गया। पूजा के बाद हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय व सभी श्रद्धालु आनंदित हो उठा। यह क्षण खाड़ा के लिए अद्भुत,अकल्पनीय, अकथनीय और अलौकिक रहा।
इस समय मुख्य रूप से यजमान श्री महंथ झा के साथ यज्ञ समिति अध्यक्ष रघुनंदन मिश्र,दिलीप मेहता और वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने यज्ञ मंडप में कलश से जल भरकर मंडप के लिए बने कुण्ड में प्रदान किए। इसमें नागो मंडल,छोटी मुखिया,अनोज ठाकुर सहित अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।
🔴 मुखिया ध्रुव ने बताया:
मुखिया श्री ध्रुव कुमार ठाकुर ने बताया कि अब आगे तीसरे चरण में ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ संपन्न होगा। इसके बीच में मंडप,टेंट सहित अन्य कार्य पूर्ण करने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। इसके बीच में कार्यकर्ता चंदा संग्रह के लिए घर-घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मई 2025 में प्रस्तावित ग्यारह दिवसीय महारूद्र यज्ञ को लेकर युवा कार्यकर्ता और यज्ञ समिति के सदस्य ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रविवार 23 फरवरी को 11 बजे दिन में बैठक रखी थी। जिस बैठक में यज्ञ से संबंधित दर्जनों मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया था और निर्णय भी लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता रघुनंदन मिश्रा ने की थी। बैठक में मुख्य से यज्ञ स्थल संस्कृत महाविद्यालय,खाड़ा के प्रांगण में महारुद्र यज्ञ अनुष्ठान से जुड़े विषयों (जैसे- भूमि पूजन,प्रचार-प्रसार,टेंट अनुबंध,चंदा संग्रह, कथा वाचक,रासलीला मंडली एवं मंडप बनाने आदि) पर चर्चा की गई थी।
बैठक में सचिव दिनेश कुमार झा ने पूजन सामग्री से जुड़े सभी कार्य का बंटवारा का प्रस्ताव रखा था। जिसमें वर्तमान मुखिया सह यज्ञ प्रबंधक श्री ध्रुव कुमार ठाकुर तथा संयोजक विश्वनाथ झा तथा उनकी टीम को पूरा करने का निर्णय लिया गया था।
🔴 पदाधिकारियों को पत्र भेजने पर विचार:
दूसरी ओर महारूद्र यज्ञ संपन्न कराने हेतु संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण,बुनियादी विद्यालय का खेल परिसर तथा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त परिसर के उपयोग हेतु संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों को आवेदन भेजा जाए। वरीय पदाधिकारियों व प्रशासनिक पदाधिकारी को प्रस्तावित यज्ञ के निमित्त सूचना व आदेश हेतु आवेदन भेजने का निर्णय भी लिया गया।
इधर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि यज्ञ समिति का एक लैटर हेड छपाया जाय जिसमें पंडित आचार्य,अध्यक्ष, प्रबंधक, सचिव सहित मिडिया प्रभारी आदि के नंबर अंकित हों।
🔴 यज्ञ स्थल के आसपास लगेगा भव्य मेला जिसमें बच्चों को आकर्षित करेगा झूला:
बैठक में यज्ञ समिति के अध्यक्ष रघुनंदन मिश्र के द्वारा लिए निर्णय व महारुद्र यज्ञ समिति सदस्यों द्वारा सहमति के बाद मोहम्मद अब्बास (झूला वाले) ग्राम सिमरी बख्तियारपुर,सहर्षा से ब्रेक डांस झूला,राम झूला,ट्रेन झूला,नव झूला, मिकी माउस झूला,घोड़ा झूला,स्कॉर्पियो झूला,मारुति झूला,जंपिंग आदि का अनुबंध भी किया गया।
बैठक में जनरेटर,कथावाचक तथा रासलीला कमिटी को मंगाने पर चर्चा हुई जबकि इनका अनुबंध होना अभी बाकी है।
विशेष रूप से ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ में कथा वाचन(प्रवचन), रासलीला, अखंड राम ध्वनि के साथ ही भजन-कीर्तन,झूला एवं मेला में अनेकों मुर्तियां मुख्य आकर्षण के केंद्र होंगे।
यज्ञ के दूसरे चरण में मंडप भूमि पूजन अनुष्ठान के समापन के मौके पर स्वतंत्रता सेनानी गायत्री मिश्रा,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव रजक,पत्रकार सुमन कुमार सिंह, गुड्डू कुमार ठाकुर,उमाकांत सिंह,राघवेन्द्र झा,अमर सिंह,लीलाधर झा,अशोक मेहता,अरूण तांती,हीरा प्रसाद सिंह, छब्बू मंडल,बिपीन सिंह,अमरनाथ सिंह,अमित कुमार झा,माधव झा,मंटुन राम, राजकिशोर राम,पिंकू झा,दयानंद झा,गौतम,सुशांत,मन्नु,आदित्य,रितेश सिंह, पिंकू,सजन अग्रवाल,छितन मंडल, पंडित बिनोद झा,मानस कुमार, अनोज मंडल,संजय केशरी,पिंटू केशरी, बबली, शंभू झा सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक